
City Congress President, three councilors and Officials join BJP
छिंदवाड़ा/अमरवाड़ा. नगर में शनिवार को नगर कांग्रेस अध्यक्ष , तीन पार्षद सहित कई पदाधिकारी भाजपा में शामिल हो गए। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के समक्ष अमरवाड़ा नगर कांग्रेस अध्यक्ष विनोद चौरसिया, सुरेश साहू, पार्षद नविता चौरसिया, अर्पित श्रीवास्तव, राजकुमार बरकड़े, युवक कांग्रेस नगर अध्यक्ष अभय चौरसिया, क्षेत्रीय अध्यक्ष शोभाराम पटेल, दीपक चंद्रवंशी, युकां समन्वयक मिंटू जैन, दुर्गेश चौरसिया, शशांक राजपूत, सुनील जैन, अरुण वर्मा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मंत्री विजयवर्गीय, राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार, लोकसभा प्रभारी नरेश दिवाकर ने सभी नेताओं का पार्टी का दुपट्टा पहना कर स्वागत किया। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र चुनाव प्रभारी नितिन तिवारी सहित भाजपा के नेता मौजूद थे। जिले में लोकसभा निर्वाचन को निष्पक्ष शांतिपूर्वक कराए जाने के लिए कलेक्टर अजय देव शर्मा ,पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी ने सभी सेक्टर पुलिस अधिकारी एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट की संयुक्त बैठक ली। बैठक में क्रिटिकल मतदान केंद्रों का चिन्हांकन कर निर्धारित प्रारुप में जानकारी देने एवं समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए।
Updated on:
14 Apr 2024, 6:46 PM IST
Published on:
14 Apr 2024, 6:46 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.