20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नारी सम्मान योजना के फार्म भरने की होड़

भाजपा की लाड़ली बहना योजना की टक्कर में कांग्रेस की नारी सम्मान योजना का कार्यकर्ता घर-घर जा कर प्रचार कर रहे हैं। योजना के प्रति महिलाएं भी उत्साह दिखा रही है। ग्राम पंचायत अम्बाड़ा क्षेत्र में बड़ी संख्या में महिलाओं के फॉर्म भरे गए।

less than 1 minute read
Google source verification
farm.jpg

Competing to fill the forms of Nari Samman Yojana

छिंदवाड़ा/ गुढ़ी अम्बाड़ा. भाजपा की लाड़ली बहना योजना की टक्कर में कांग्रेस की नारी सम्मान योजना का कार्यकर्ता घर-घर जा कर प्रचार कर रहे हैं। योजना के प्रति महिलाएं भी उत्साह दिखा रही है। ग्राम पंचायत अम्बाड़ा क्षेत्र में बड़ी संख्या में महिलाओं के फॉर्म भरे गए। इस दौरान ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष कमल राय, नगर अध्यक्ष भगवानदीन यादव, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मी गौतम,सरपंच भारती उईके, उपसरपंच हितेश धुर्वे, अम्बोल सिंह सेंगर, हकीम उद्दीन सिद्दीकी, दिनेश पाल, यशवंत सेन,राकेश पासवान , राजू रकाड़े ,मट्टू साहू, पदमा डेहरिया सहित महिलाए एवं ग्रामीण मौजूद थे। ग्राम कामठी में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महिलाओं
से नारी सम्मान योजना के फार्म भरवाए। साथ ही नारी सम्मान योजना से अवगत कराया।इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष विजय गावंड़े ,समन्वयक संतोष कड़वे बूथ प्रभारी विवेकानंद राउत, परमानंद धारे, प्रहलाद भादे, अनिल भादे, शैलेश भादे, अरविंद खडसे, पंडरी राउत, विनोद भादे, लखन राउत, सुनील नागले, विशाल कोलरे, क्षेत्रीय पर्यवेक्षक गुंजन शुक्ला कार्यकर्ता व महिलाएं मौजूद थी। विधायक विजय चौरे व कांग्रेस पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्यकर्ता घर-घर जाकर महिलाओं को नारी सम्मान योजना की जानकारी देते हुए फार्म भरवा रहे हैं। लोगों को कांग्रेस की रीति -नीति के बारे में बताया जा रहा है। इस अवसर पर ज्योति जैन हर्षना गूढध, संजय जैन,राजेश डवले व कार्यकर्ता मौजूद रहे।