8 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Corona curfew side effects: हजारों परिवारों में फांके की नौबत

बिना पात्रता पर्ची वालों को खाद्य आपूर्ति विभाग नहीं दे पाया अनाज, राशन दुकानदारों में भी असमंजस

2 min read
Google source verification
rashan_ka_gehun_6003658_835x547-m_1.jpg

Arbitration in distribution of ration in Katni district

छिंदवाड़ा। डेढ़ माह से ज्यादा समय से चल रहे कोरोना कर्फ्यू से छह हजार से ज्यादा गरीब और जरूरतमंद परिवारों का काम धंधा बंद हो गया है और उनके घरों में फांके की नौबत बन आई है। उन्होंने खाद्य विभाग को बिना पात्रता पर्ची अनाज योजना में घोषणा पत्र भी दे दिया है, लेकिन अभी तक उन्हें अनाज वितरित नहीं किया गया है। इसके आवंटन को लेकर राशन दुकानदारों में भी असमंजस बना हुआ है।
जिले में इस समय करीब 3.40 लाख परिवारों को पात्रता पर्ची से राशन की पात्रता है। इन्हें इस समय अप्रैल से लेकर मई तक तीन माह का एकमुश्त अनाज राज्य शासन की ओर से दिया गया है तो प्रधानमंत्री योजना से दो माह का अतिरिक्त अनाज भी देने की योजना चल रही है। इन दोनों योजनाओं से अलग मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिना पात्रता पर्ची वाले परिवारों को भी मुफ्त अनाज देने की घोषणा की है। इस पर जिलेभर के छह हजार परिवारों ने अपना दावा खाद्य आपूर्ति विभाग में घोषणा पत्र में पेश किया है। ये परिवार कफ्र्यू के समय काम धंधा बद होने से परेशान हैं। उनके घरों के चूल्हे मुश्किल से जल पा रहे हैं। ये लोग हर दिन मुफ्त अनाज की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

राशन दुकानों में नहीं आया आवंटन
शहर के राशन दुकानदारों से जानकारी लेने पर पता चला कि बिना पात्रता पर्ची वालों को राशन देने के बारे में न कोई आदेश आया है और ना ही अनाज का आवंटन दिया गया है। इससे दुकानदार भी असमंजस में हैं। उनके पास ऐसे गरीब पूछताछ करने रोज आ रहे हैं।

घोषणा पत्र देने की अंतिम तारीख आज
खा द्य आपूर्ति विभाग के अनुसार बिना पात्रता पर्ची वाले परिवार 22 मई तक अपना घोषणा पत्र वार्ड मोहर्रिर को दे सकते हैं। इस घोषणा पत्र में उनके दावे के आधार पर उन्हें तीन माह का राशन दिया जाएगा। वह भी तब, जब राज्य शासन से उसका आवंटन आएगा। सहायक खाद्य अधिकारी डीके मिश्रा का कहना पड़ा कि जैसे ही आवंटन आएगा, बिना पात्रता पर्ची वाले परिवारों को दिया जाएगा। फिलहाल इसकी तैयारी चल रही है।