सिम्स की आरटी-पीसीआर लैब से जारी कोविड-19 की रिपोर्ट में गुरुवार को कोरेाना के 29 नए मामले सामने आए हैं, जिसके चलते जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती एक्टिव मरीजों की संख्या 253 पहुंच गई हैं। हालांकि उपचार के बाद 12 संक्रमित स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज भी किए गए हैं।