
Couple agree to live together with the initiative of Family Counseling Center
छिन्दवाड़ा/जुन्नारदेव. सास-ससुर के बीच आए दिन होने वाले विवाद से परेशान हो कर बेटे ने पत्नी को उसके मायके छोड़ दिया । इससे क्षुब्ध पत्नी ने परामर्श केंद्र में गुहार लगाई। पति को बुलाकर दोनों को समझाइश दी गई । अंतत: दोनों समझौते के लिए सहमत हो गए। इसके साथ ही एक अन्य मामले में भी समझौता हुआ। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एस के सिंह के मार्गदर्शन में अधिवक्ता प्रदीप कुमार शर्मा सहित आहुति शर्मा व रश्मि राय ने पेश किए गए छह प्रकरणों में से एक प्रकरण में समझौते की संभावना प्रतीत नहीं होने पर पक्षकारों को न्यायालय की शरण लेने की सलाह दी। शेष प्रकरणों में समझौते के लिए वार्ता करने की समझाइश देकर समय दिया।इधर नगर पालिका परिषद परासिया के कर्मचारियों ने पानी सप्लाई सेंटर में बैठक कर अपनी समस्याओं पर चर्चा की। बैठक में तय किया गया कि मुख्य नपा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर निराकरण की मांग की जाएगी। जिसमें कर्मचारियों को कलेक्टर रेट से भुगतान करने, 12 प्रतिशत राशि ईपीएफ में कटौती करने, अनुबंध अनुसार वेतन एवं अंतर की राशि का शीघ्र भुगतान करने की मांग शामिल है। बैठक में रियाज अहमद, श्यामदास बेले, इस्माइल खान, विशाल इरपाची, देवलाल, अमिता शमसेर, मोनू इरपाची शामिल रहे। संत सेनाजी महाराज नाभिक समाज संगठन की बैठक में हेयर सैलून संचालकों ने चर्चा की। संचालकों ने बताया कि संगठन द्वारा तय रेट को कई दुकानदार नहीं मान रहे। इससे रेट पर काम करने वाले दुकानदारों का नुकसान हो रहा है। पूर्व अध्यक्ष संजय धानोरकर ने समाज को जागरूक करने की सलाह दी। सदस्यों ने अपने सुझाव दिए। बैठक में अध्यक्ष विवेक मानकर, उपाध्यक्ष जितेन्द्र अतकरे, रत्नाकर मानकर, गणेश निंबुलकर,सचिन बाबुलकर,गुलशन राउत, प्रतीक राउत, रोशन निंबुलकर, महादेव कन्हेरकर, राजेन्द्र अनेराव, रोशन चातरकर, हरिभाउ मानकर, रविन्द्र बाबुलकर, निखिल मौजूद थे।
Published on:
06 Dec 2021 06:45 pm
बड़ी खबरें
View Allछिंदवाड़ा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
