9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Crime: चौरई के मक्का व्यापारी से 29 लाख की धोखाधड़ी

पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज

2 min read
Google source verification
Crime News

Crime News

छिंदवाड़ा। मक्का खरीदी के नाम पर चौरई के एक व्यापारी के साथ 29 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जबलपुर के एक व्यापारी ने एक वर्ष पूर्व उससे लाखों रुपए का मक्का खरीद तो लिया, लेकिन उसका भुगतान नहीं किया। वह भुगतान के लिए लगातार टालमटोली करता रहा। इस मामले में शिकायत चौरई पुलिस को की गई, जिसके बाद पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
चौरई टीआई शशि विश्वकर्मा ने बताया कि चौरई के व्यापारी योगेश पिता देवेंद्र जैन निवासी सीतापार रोड चौरई ने जबलपुर के हर्षित पिता राकेश सिसोदिया निवासी विंध्यसागर, पनागर जबलपुर को पिछले वर्ष मक्का सीजन पर 28 लाख 50 हजार रुपए का मक्का बेचा था। मक्का ले जाने के बाद भुगतान करने की बात तो हुई, लेकिन उसके बाद वर्तमान समय तक भुगतान नहीं किया गया। लगातार भुगतान के लिए कहा गया, लेकिन हमेशा टालमटोली की जा रही थी। शिकायत के बाद चौरई पुलिस ने धारा 420, 409 के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी भी कर ली है।

लगातार सामने आ रहे मामले
मक्का की पैदावार के लिए जिले का अच्छा खासा नाम है। इसके चलते देशभर के बड़े-बड़े व्यापारी मक्का की खरीदी करने जिले में पहुंचते हैं। सीजन पर लाखों टन की खरीदी की जाती है। इस दौरान कुछ मामले ऐसे भी लगातार सामने आ रहे हैं जिसमें बड़े व्यापारी किसानों व व्यापारियों से धोखाधड़ी कर मक्का खरीद लेते हैं। पिछले दिनों आंध्रप्रदेश की एक कंपनी ने धोखाधड़ी की थी। इसके बाद कुंडीपुरा पुलिस ने कम्पनी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था।

फर्जी चेक देकर कई को ठगा
शिकायतकर्ता योगश जैन ने बताया कि आरोपी हर्षित जैन ने उसके अलावा शहर में एक और व्यापारी को फर्जी चेक देकर ठगा है। वह अनाज की खरीदी कर चेक देता है, जो बाउंस हो जाता है। मुझे भी तीन चेक दिए थे, जो बाउंस हो गए थे। आरोपी पर चेक बाउंस के 21 केस जबलपुर में चल रहे हैं। हालही के मामले में आरोपी की पत्नी झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रही थी। फिलहाल पुलिस आरोपी को जबलपुर से गिरफ्तार कर लाई है।