18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेटी हमारे जीवन का आधार

देवी चित्रलेखा ने बेटियों के महत्व को बताते हुए कहा कि बेटी हमारे जीवन के लिए महत्वपूर्ण हैं। ये जीवन का आधार हैं। चित्रलेखा ने पुरानी प्रथाओं को नष्ट करने की प्रेरणा दी।

less than 1 minute read
Google source verification
devi_chitrlekha.jpg

Daughter is the basis of our life

छिंदवाड़ा/ चांद. देवी चित्रलेखा ने रविवार को भागवत कथा में अवतारों का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि गाय देवों की देवी व पूजनीय हैं मगर आज मनुष्य गाय जब दूध न दे या उसका उपयोग न हो तो उसे आवारा छोड़ देते हैं। गाय के अन्य उत्पाद गोबर, मूत्र आदि का महत्व है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति किसी भी जीव या गाय को प्रेम देता हैं तो पलट कर वह जीव उसे प्रेम देता है। मूक प्राणी के होने वाली कष्ट और उनको समझने की प्रेरणा हम इंसानों को मिली है। ईश्वर ने यह शक्ति इंसानों को प्रदान की। देवी चित्रलेखा ने बेटियों के महत्व को बताते हुए कहा कि बेटी हमारे जीवन के लिए महत्वपूर्ण हैं। ये जीवन का आधार हैं। पुरानी प्रथाओं को नष्ट करने की प्रेरणा दी। अंत में आयोजक बंटी पटेल पटेल ने आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि तीन अक्टूबर को सभी के लिए भोज का आयोजन किया गया है।