
होमलोन की राशि स्वाह, बर्बादी को बर्दाश्त न कर सकी
छिंदवाड़ा. ऑनलाइन गेम खतरनाक ही नहीं बल्कि जानलेवा साबित हो रहा है। ऑनलाइन गेम की वजह से छिंदवाड़ा निवासी एक महिला कर्ज में इतना डूब गई कि उसने होमलोन की राशि भी स्वाह कर दी। बर्बादी जब बर्दाश्त नहीं हुई तो फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।
सरला सल्लाम (38) महिला बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर के पद पर पदस्थ थीं। महिला ने मकान बनवाने के लिए होम लोन लिया था। लोन की राशि भी वह ऑनलाइन गेम में हार गई थी। होम लोन चुकाने के लिए सरला ऑनलाइन गेम खेल रही थीं। ऑनलाइन गेम की लत ऐसी लगी कि लगातार पैसा लगाती गई। ऑनलाइन गेम से धीरे-धीरे लाखों रुपए का कर्ज हो गया, जिसके कारण उसेे आत्मघाती कदम उठाना पड़ा।
महिला पर 10 लाख रुपए का कर्ज था। 5 लाख रुपए का जिक्र सरला ने डायरी में किया है। मोबाइल में भी कुछ लेनदारों के नाम दर्ज हंै। महिला ने अपने मायके पक्ष वालों से भी कर्ज लिया था। इतना ही नहीं महिला ने ऑनलाइन लोन एप के माध्यम से भी लोन ले रखा था, जिसकी जांच पुलिस कर रही है।
सरला ने आत्महत्या के पूर्व अपनी बेटी और बेटे को दूसरे कमरे में बंद कर दिया। फंदा लगाने के पूर्व अपने पति को एक मैसेज भेजा था। इसमें उसने लाखों रुपए के कर्ज का जिक्र किया। पति को जब यह मैसेज भेजा गया, वह ड्यूटी में था। काफी देर बाद वह मैसेज देख पाया।
पुलिस कर रही जांच
महिला ने खुद के अलावा अपने साथियों का भी पैसा लगाया था। महिला पर 10 लाख रुपए का कर्ज था, उसकी डायरी में 5 लाख लिखा हुआ है। महिला ने ऑनलाइन लोन एप के माध्यम से भी लोन ले रखा है, जिसकी भी पुलिस जांच कर रही है।
मनीष खत्री, पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा
Published on:
11 Jun 2024 07:19 pm
बड़ी खबरें
View Allछिंदवाड़ा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
