
सर्वे टीम
छिंदवाड़ा. उभेगांव में डेंगू की दस्तक के साथ स्वास्थ्य महकमा अलर्ट स्थिति में आ गया है, गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार सर्वे में जुट गई है। गुरूवार को टीम ने उभेगांव के 70 घरों में डेंगू लार्वा नष्टीकरण का कार्य किया है। इसके साथ ही 163 घरों में टीम ने इंडोर फॉगिंग की है, साथ ही गांवों में दवा छिडक़ाव का कार्य किया जा रहा है। लगातार लार्वा मिलने से टीम लगातार एक सप्ताह तक गांवों के घरों की जांच करेगी तथा लोगों को जागरूक करने का कार्य करेगी। विभाग के अनुसार उभेगांव में डेंगू पॉजीटिव मरीजों की संख्या एक भी नहीं है जिन लोगों के एलाइजा टेस्ट कराए गए है उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
Published on:
19 Jul 2024 05:58 pm
बड़ी खबरें
View Allछिंदवाड़ा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
