15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नए साल में पर्यटकों के लिए खोले जाएंगे देवगढ़ के होम स्टे

अब आसान होगा देवगढ़ किले में घूमना और गांव में रुकना

less than 1 minute read
Google source verification
2.jpeg


छिन्दवाड़ा. मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड की ओर से जिले के देवगढ़ में बन रहे होम स्टे का निर्माण कार्य पूर्ण होने पर है। नव वर्ष के शुरुआती दिनों में यह होम स्टे पर्यटकों के लिए खोल दिए जाएंगे। होम स्टे खुल जाने से देवगढ़ घूमना और प्रकृति के बीच रात रुकना आसान हो जाएगा।
जिला पुरातत्व, पर्यटन व संस्कृति परिषद के नोडल अधिकारी बलराम राजपूत ने बताया कि जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने व पर्यटकों को सुविधाएं देने की गतिविधियां संचालित की जा रहीं हैं। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने जिले के विकासखंड मोहखेड़ के ग्राम देवगढ़ में 8 होम स्टे मंजूर किए थे, जिनका जुलाई माह में भूमिपूजन किया गया था। इसमें से कुछ होम स्टे बनकर तैयार हो गए और यह होम स्टे नये साल के शुरुआती दिनों में खोले जाएंगे।
.....
गोंड शासन का किला, पुरानी बावडिय़ा देखने योग्य
देवगढ़ में जंगल-पहाड़-नदी के साथ ही गोंड शासन काल का आलीशान किला भी है। साथ ही सदियों पुरानी बावडिय़ां भी देखने योग्य हैं। देवगढ़ के पास अद्भुत लिलाही जलप्रपात भी है। अभी तक पर्यटकों के रुकने की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को देवगढ़ से वापस आना पड़ता था, लेकिन टूरिज्म बोर्ड की होम स्टे योजना का लाभ मिल जाने से 8 होम स्टे बन रहे हैं जिससे देवगढ़ में रुकना आसान हो जाएगा। गांव में पर्यटकों के रुकने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। पहले चरण में 3 होम स्टे पर्यटकों के लिए उपलब्ध होंगे।