16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दीपावली को मनाने का अलग ही अंदाज

अहिरी नृत्य में आज भी निभा रहे पुरातन संस्कृति

2 min read
Google source verification
दीपावली को मनाने का अलग ही अंदाज

दीपावली को मनाने का अलग ही अंदाज

सांवरी बाजार. सांवरी बाजार सहित क्षेत्र के दर्जनों गांवों में आज भी अहिर नृत्य कला का प्रदर्शन करते घर-घर पहुंचते है। क्षेत्र में दीपावली को मनाने का अलग ही अंदाज है। यहां अहीर समुदाय तथा आदिवासी समुदाय के लोग अहीरी नृत्य करते है वे आज भी अपनी पुरातन संस्कृति को कायम रखे हैं। दीपावली के बाद यह सिलसिला गांव-गांव में मढई मेले के रूप में लगातार 15 दिवस तक चलता रहेगा। अहीर एवं आदिवासी समुदाय के लोग विशेष वेश-भूषा धारण
कर ढोल नगाड़े एवं बांसुरी की धुन पर दोहा गीत गाते हैं एवं नृत्य करते हैं। क्षेत्र की खुशहाली की कामना करते हुए सभी लोग घर-घर जाकर दिवाली की शुभकामनाएं देते हैं।
जस एवं अहिरी नृत्य प्रतियोगिता का समापन- वार्ड नंबर 4 चांद ढाना में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी चांद में जस एवं अहिरी नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में जस प्रेमियों एवं नृत्य मंडलों उपस्थिति दी।
जस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 5021 शाहरुख पटेल द्वारा, दूसरा 4000 राय सिंह पटेल, तीसरा 3000, चौथा 2500 सहित नौ मंडलों को पुरस्कृत किया गया। इसी तरह अहिरी नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 3000 अंजली स्टोर चांद, दूसरा 2500 कोमल सिंह पटेल, तीसरा 2100 बलदेव पटेल और चौथा १८०० रुपए झीनो पटेल , पांचवां पुरस्कार 15०० रुपए जय सिंह शिक्षक द्वारा प्रदान किए गए। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में सुजीत सिंह चौधरी विधायक चौरई , मुख्य अतिथि पंडित रमेश दुबे पूर्व विधायक, भारती वैष्णव अध्यक्ष नगर परिषद चांद उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में ऋषि वैष्णव, दान सिंह पटेल, देवेंद्र सिंह पटेल, शैलेंद्र सिंह ठाकुर, श्रीकांत दीक्षित, शिवनारायण शर्मा, गोविंद प्रसाद शुक्ला, बालमुकुंद विधि, बिजेंद्र ठाकुर, मंच संचालन चंद्रशेखर मराठा शिक्षक, गोविंद ठक्कर सचिव का सहयोग रहा। कार्यक्रम अध्यक्ष कमलेश चोरिया, जगत सिंह मुकदम, निर्णायक समिति में गोकुल पटेल मुडिय़ाखेड़ा, शिक्षक रामकुमार चोरिया, कमलेश चोरिया एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया।