उधर ग्राम पंचायत से निगम में शामिल कर्मचारी का कार्य क्षेत्र बढ़ गया है। उनका मानदेय जस का तस है। कई कर्मचारी एेसे हैं, जिनको 700 रुपए से दो हजार तक मिलता है। इससे परिवार चलाना मुश्किल है। कर्मचारियों के कार्य पर नियमित नहीं आने की यह वजह भी हो सकती है।