
पारिवारिक कलह ने ले ली मां-बेटे की जान, एक साथ लगाई दोनों ने फांसी
छिंदवाड़ा. मध्यप्रदेश में पारिवारिक कलह की वजह से एक मां और बेटे ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है, मां और बेटे ने एक साथ ही फांसी लगाई, लेकिन दोनों ने अलग-अलग कमरों में जाकर फांसी लगाई, जिसमें मां ने घर के हाल में तो बेटे ने घर में खुद के पढ़ाई वाले कमरे में फांसी लगाई है। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार छिंदवाड़ा जिले के चंदनगांव में स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में शनिवार देर रात मां और बेटे ने फांसी लगाई है, मां का नाम उषा केथवास (42) और बेटे का नाम प्रणय केथवास (19) बताया जा रहा है, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर जांच में लिया है।
यह भी पढ़ें : Video@trainfire : इंदौर जा रही ट्रेन में लगी भीषण आग-देखें वीडियो
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वीपी केथवास अपने परिवार के साथ हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में किराये के मकान पर रहते थे, बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, इसलिए आशंका व्यक्त की जा रही है कि सुसाइड का कारण पारिवारिक कलह हो सकता है, जानकारी मिलने पर एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची और सभी जरूरी साक्ष्य जुटाने में लगी हैं।
Updated on:
23 Apr 2023 11:16 am
Published on:
23 Apr 2023 11:09 am
बड़ी खबरें
View Allछिंदवाड़ा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
