7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिजली समस्या से त्रस्त किसानों ने हाइवे किया जाम, विधायक भी पहुंचे

तीन घंटे तक धरना प्रदर्शन, बड़ी संख्या में महिलाएं रहीं मौजूद

less than 1 minute read
Google source verification
Farmers suffering from electricity problem blocked the highway

Farmers suffering from electricity problem blocked the highway

छिंदवाड़ा/हर्रई. अपर्याप्त बिजली आपूर्ति एवं अघोषित कटौती को लेकर हर्रई क्षेत्र के लगभग 50 ग्रामों के किसानों ने छिंदवाड़ा-नरसिंहपुर हाइवे 547 पर बड़े पुल के पास चक्काजाम कर दिया। सडक़ के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। किसान संगठन का धरना लगभग तीन घंटे तक चला। विधायक कमलेश शाह भी किसानों के समर्थन में धरना प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने विद्युत कम्पनी के अधिकारियों से कहा कि अगर 24 घंटे में बिजली व्यवस्था सुचारू नहीं की गई, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। विधायक के आश्वासन के बाद किसान माने और जाम हटाया।
किसान संगठन के पदाधिकारियों व किसानों ने बताया कि अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी कटौती में कोई सुधार नहीं हुआ है। बार-बार सूचना के बाद भी ग्राम के जले हुए ट्रांसफार्मर को नहीं सुधारा जाता है। दिन की बजाय रात में बिजली दी जाती है।
कड़ाके की ठंड में ठिठुरते किसान सिंचाई करने को मजबूर हैं। आए दिन विद्युत लाइन ट्रिप हो जाती है। इधर, जाम की जानकारी लगते ही तहसीलदार रत्नेश ठवरे, हर्रई थाना प्रभारी, बटकाखापा थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और 24 घंटें में व्यवस्था सुचारू कराने का आश्वासन दिया, तब जाकर किसान संगठन के पदाधिकारी ओर किसान माने। ज्ञापन सौंपते समय किसान संगठन के अध्यक्ष मनोज डेहरिया, उपाध्यक्ष ब्रजेश इरपाची,मीडिया प्रभारी रत्नेश डेहरिया, कार्यकारिणी सदस्य संदीप इनवाती, सचिव, कोषाध्यक्षव पदाधिकारी मौजूद रहे।
विधायक कमलेश शाह, जनपद सदस्य चंदू कुडोपा, राजकुमार उइके, शिवनारायण, सुमरलाल काकोडिया, ललित बट्टी, कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार ठाकुर, कार्यवाहक अध्यक्ष रामजी उइके, युवक कांग्रेस अध्यक्ष अंशु सोनी, महासचिव महेश शर्मा, नरेश ऊइके, मेहताप शाह उइके, सरला परतेती, बिस्सो तेकाम,सुनीता राय के अलावा बड़ी संख्या में महिलाएं और किसान उपस्थित रहे।