21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चार यात्री घायल, एक नागपुर रैफर 

सौंसर पुलिस द्वारा घटना के सम्बंध में रिर्पोट लिखी गई। 

2 min read
Google source verification

image

mithilesh dubey

Mar 08, 2016


सौंसर. ग्राम खुटाम्बा के पास नागपुर-छिंदवाड़ा रोड पर दोपहर 1.30 हुए सड़क दुर्घटना में 4 यात्री घायल हो गए। दुर्घटना में चार पहिया वाहन मे एमएच 31 सीपी 5367 को अज्ञात ट्रक ने टक्कर मारकर भाग गया। वाहन में कुल 6 लोग सवार थे। चार पहिया वाहन नागपुर की ओर जा रहा था।
घटना में जित्तू डांगे 30 वर्ष केलझर वर्धा, नंदराम रामचंद्र संभरवाल 60 वर्ष शिवनगर वर्धा, यशवंत वानखेड़े 26 वर्ष सेवाग्राम वर्धा, रोहिदास मोहिते 35 वर्ष शिवनगर वर्धा घायल होने पर तत्काल सिविल अस्पताल में उपचार कराया गया। जितु डांगे को दुर्घटना में अधिक गम्भीर होने के कारण नागपुर रैफर किया गया। सौंसर पुलिस द्वारा घटना के सम्बंध में रिर्पोट लिखी गई।

मोही में सड़क दुर्घटना में दो गंभीर

रविवार की रात को मोही घाटी पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। 108 वाहन की मदद से घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया जहां से जरूरी ईलाज के लिए नागपुर रैफर किया गया। मिली जानकारी के अनुसार कलमेश्वर निवासी नरेश पिता जीयालाल पवार 35 वर्ष ओर लखन पिता पींजार 26 वर्ष मोही घाटी में कलमेश्वर से बैतूल जाते समय बाइक फिसलने से घायल हो गए थे। जरूरी उपचार के लिए दोनों को नागपुर रैफर किया गया है।

सवारी वाहन-बाइक में भिड़ंत, एक गम्भीर

जुन्नारदेव. महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर जुन्नारदेव विशाला में लगने वाले मेले में मेला देखने जा रहे तीन युवकों का एक सवारी वाहन की टक्कर से दुर्घटना होने पर गम्भीर हालत में छिन्दवाड़ा रैफर किया गया। थाना जुन्नारदेव के प्रधान आरक्षक बजरंग दयाल से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मोरकुंड के तीन युवक बलवंत पिता शनिलाल मरकाम 19 वर्ष, दीपक पिता हरिप्रसाद नवरेती उम्र 16 निवासी मोरकुण्ड, अंकित पिता भोला राम उम्र 17 वर्ष निवासी मोरकुण्ड सोमवार दोपहर 3 बजे शहर से होते हुए जुन्नारदेव विशाला अपने बाइक क्रमांक एमपी 28 एमएन 7363 से मेला घूमने जा रहे थे इसी दौरान शहर के तामिया रोड स्थित ढाबा राजा दरबार के सामने विशाला की ओर से आ रही सवारी वाहन एमपी 58 बीडी 2035 से टकरा गए। घटना में दोपहिया वाहन चालक बलवंत को जबड़े व सिर में गंभीर चोटे आ गई वहीं उसके साथियों को मामूली चोटें आई हंै। बलवंत को तत्काल जुन्नारदेव सामुदयिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार के लिए लाया गया जहां से उसे गम्भीर हालत में छिंदवाड़ा रैफर कर दिया गया । पुलिस ने मामला कायम कर विवेचना में लिया।

ये भी पढ़ें

image