
Gajanan Maharaj's Manifestation
छिंदवाड़ा. विवेकानंद कॉलोनी में गजानन गुणगान मंडल समिति के तत्वावधान में आयोजित संत गजानन महाराज के दो दिवसीय प्रकटोत्सव के दूसरे चरण में सोमवार को प्रात: सात बजे श्री का अभिषेक किया गया। प्रात: 10 बजे से अभंग भगिनी समाज महिला मंडल ने जय औलिया गजानना जैसे सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी।
गजानन गुणगान मंडल समिति के संचालक आनंद बक्षी ने बताया कि सुबह 11.30 बजे महाआरती की गई। इसके बाद भंडारा शुरू हुआ, भक्तों ने शाम 4.30 बजे तक महाप्रसाद ग्रहण किया। शाम होते-होते गजानन मंदिर परिसर में गजानन महाराज की पालकी सजाई गई, गाजे-बाजे के साथ भक्तों ने शेगांव वासी संत गजानन महाराज की जयघोष से गुंजायमान होते हुए शोभायात्रा विवेकानंद कॉलोनी के विभिन्न मार्गों से होती हुई शिरडी साईं मंदिर तक संत भेंट के लिए पहुंची। भक्तों के उत्साह ने संपूर्ण वातावरण को धर्ममय रूप प्रदान किया। जगह-जगह स्वागत वंदन द्वार, रंग बिरंगी रंगोली सजाई गई। हर गली में आरती से शोभायात्रा की अगवानी की गई। यह शोभायात्रा देर रात तक जारी थी।
कार्यक्रम के दौरान रेणुका महिला मंडल (नई आबादी), सच्चिदानंद सेवा समिति, भगवती उपासना समिति, अभंग भगिनी समाज महिला मंडल के सदस्यों ने सेवाएं दीं। बता दें कि आयोजन का यह 55वां वर्ष था। गजानन गुणगान मंडल समिति के कृष्णा मंगरुडक़र, मुकुंद पौनिकर, संदेश सोनी, अशोक मोझरकर, डॉ. लक्ष्मीकांत गुंजिकर, अरविन्द गुंडेएसंजय औरंगाबादकर, सुधीर साईखेडक़र, वर्षा पाठक, वीणा चेडगे, ऋतु मुले, सुभाष स्मार्त, किशोर तातेकर, प्रदीप मुले, किशोर ढोंक, पंडित द्विवेदी, संदीप फिरके, दुर्गेश नारोटे, अविनाश पुरोहित आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। अंत में आभार प्रदर्शन किया गया।
Published on:
26 Feb 2019 07:17 am
बड़ी खबरें
View Allछिंदवाड़ा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
