27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस नेता के होटल में चल रहा था जुआ, पुलिस ने मारा छापा

तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छिंदवाड़ा

•

image

Sanjay Kumar Dandale

•

Updated: 12 Nov 2024, 5:31 PM IST

juaa

juaa

छिंदवाड़ा . पांढुर्ना में सोमवार को कंाग्रेस ने भाजपा पर अवैध धंधों को संरक्षण देने का आरोप के कुछ देर बाद ही बस स्टैंड पर स्थित सेंटर प्वाइंट होटल में पुलिस ने छापा मारा जिसमें जुआ खेलते हुए आरोपी पुलिस को मिले। तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया, वहीं एक फरार है। कांग्रेस नेता एवं होटल संचालक सुनील बुधराजा पर भी पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस की छापामार कार्रवाई में हरीश पिता भगवानदास पालीवाल (65 वर्ष) निवासी गणेश वार्ड, प्रभाकर पिता कुंडलीक वानखेड़े (55 वर्ष) निवासी पंढरी वार्ड, कैलाश बलीराम (50 वर्ष) निवासी जलाराम वार्ड इनके अलावा भाजपा नेता मोहन घोड़े निवासी गुरुदेव वार्ड फरार हैं। जुआ फड़ से पुलिस ने 32 हजार 890 रुपए और ताश के पत्ते जब्त किए हैं। इस कार्रवाई में टीआई अजय मरकाम, एएसआई ओम प्रकाश मालवीय, उपनिरीक्षक लखन भिमटे, आरक्षक पुष्पेन्द्र सिंह, अशोक हरसुले शामिल थे।

इसके पहले दोपहर को जिला कांग्रेस कमेटी ने जिले में चल रहे अवैध धंधों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सत्तापक्ष भारतीय जनता पार्टी को कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया। सीधे आरोप लगाया कि सत्तापक्ष के संरक्षण के चलते क्षेत्र में जुआ फड़ संचालित हो रहे है। वहीं रात को कांग्रेस नेता की होटल में छापा मारा गया।