
शातिर बदमाश कर रहे थे लंबे समय से जुआ फड़ का संचाल
छिंदवाड़ा। लंबे समय से सिवनी, बालाघाट व छिंदवाड़ा जिले की सीमा पर जुआ फड़ का संचालन किया जा रहा था। इस जुआ फड़ में सिवनी, बालाघाट तथा महाराष्ट्र के खिलाड़ी पहुंचते थे। चौरई पुलिस ने सोमवार को दबिश देकर जिले की सीमा पर स्थित जिले के ग्राम बगदरी में दबिश देकर 16 जुआरियों को पकड़ा है। जिनके पास से तीन कार व 50300 रुपए बरामद किए गए है। पुलिस ने जुआरियों पर जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है वहीं फड़ का संचालन करने वाले दोनों फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। इस कार्रवाई में चौरई टीआई संजय भलावी, उपनिरीक्षक लता मेश्राम, सउनि नारायण बघेल, प्रधान आरक्षक गोपाल साहू, दिनेश यादव, आरक्षक प्रकाश साहू, राजू भारती, राजपाल, संजय पटेल एवं सायवर सेल आरक्षक नितिन रघुवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा पुलिस अधीक्षक ने की है।
- पुलिस ने पकड़ा इन जुआरियों को
मनोज उर्फ पासा (27) पिता हरिओम वर्मा निवासी वार्ड 10 अमरवाडा, विवेक (32) पिता उमाकांत बघेल निवासी लूघरवाडा सिवनी, शिवप्रसाद (35) पिता पुन्नु काकोडे निवासी देवलापार खिडकी नागपुर, जयकुमार (26) पिता रामेश्वर बघेल निवासी जैतपुर लखनवाडा सिवनी, महेन्द्र (50) पिता पूनाराम उइके निवासी उडेपानी सिवनी, कश्यप (26) पिता ईश्वरदयाल सहारे निवासी मायकेपार तिरोडी बालाघाट, अरविंद (32) पिता पुरूषोत्तम सोनवाने निवासी मायकेपार तिरोडी बालाघाट, संजय (25) पिता बलमा उइके निवासी खवासा पडाव कुरई सिवनी, जुम्मन (19) पिता इब्राहिम पठान निवासी बाजार चौक देवलापार थाना रामटेक नागपुर, रत्नेश (32) पिता वासुदेव बरवे निवासी बाजार चौक खवासा थाना कुरई सिवनी, संजू (32) पिता नरसिंह काकोडिया निवासी उडेपानी थाना डूंडासिवनी सिवनी, विक्की उर्फ विजेन्द्र (31) पिता रामस्वरूप रैकवार निवासी आजाद वार्ड सिवनी, अनूप (32) पिता मुरारीलाल कश्यप निवासी मंगलीपेठ मस्जिद के पास सिवनी, अनीष उर्फ गोलू (36) पिता अशोक उइके निवासी वार्ड 19 गंज सिवनी सिवनी, नीलेश उर्फ जित्तु (35) पिता भुवनलाल जंघेला निवासी मानेगांव सिवनी, सुग्रीव (35) पिता बडगुलाल डहेरिया निवासी डुंगरिया थाना डूंडासिवनी सिवनी को पकड़ा है। वहीं फड़ का संचालन करने वाले घनश्याम गोस्वामी निवासी सिवनी तथा अंकेश शर्मा निवासी बगदरी थाना चौरई फरार है।
Published on:
27 Feb 2024 05:16 pm
