4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हाइवे पर हाट बाजार

बोरगांव में सोमवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार को सुरक्षित स्थान पर ले जाने जरूरत है। अभी बाजार हाइवे पर लगने से दुर्घटना की आशंका रहती है। हाइवे के दोनों ओर दुकान लगाने से दिनभर ट्रैफि क जाम की स्थिति रहती है। शाम को भीड़ रहती है और तेज रफ्तार वाहनों से हादसों का डर बना रहता है। ।

less than 1 minute read
Google source verification
hat_bazar.jpg

Haat Bazaar on the highway

छिन्दवाड़ा/ बोरगांव. गांव में सोमवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार को सुरक्षित स्थान पर ले जाने जरूरत है। अभी बाजार हाइवे पर लगने से दुर्घटना की आशंका रहती है। हाइवे के दोनों ओर दुकान लगाने से दिनभर ट्रैफि क जाम की स्थिति रहती है। शाम को भीड़ रहती है और तेज रफ्तार वाहनों से हादसों का डर बना रहता है। राजेन्द्र देठे का कहना था कि हर सप्ताह यह स्थिति बनती है । पुलिस प्रशासन, ग्राम पंचायत को समस्या का निराकरण करना चाहिए। बाजार में बोरगांव के अलावा आसपास के गांवों के लोग खरीदी करने आते हैं। जगह का अभाव होने से कई व्यापारियों को दुकान लगाने की जगह नहीं मिलती है। वे सडक़ पर दुकान लगाकर सामान बेचते हैं। इससे दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। हादसा: ग्राम बमोरी के पास मंगलवार सुबह खैरी हमीरा से बामनवाड़ा जा रही जीप अनियंत्रित हो कर पलट गई। दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई व तीन अन्य घायल हो गए। जीप में विवाह का सामान बताया गया है। मिली जानकारी के अनुसार जीप पलटने से शिवराम (36) पिता किशनलाल धुर्वे निवासी बामनवाड़ा वाहन के नीचे दब गया व उसकी मृत्यु हो गई। जीप में साथ आ रहे गुरु प्रसाद (40)पिता विजय विश्वकर्मा निवासी भूला मोहगांव , श्याम(४५) पिता बिशन कनौजिया निवासी अकलमा और घनश्याम (22) पिता माकन सतनामी निवासी बराई बरियारी घायल हो गए । हादसे को देख लोगों ने तत्काल अमरवाड़ा पुलिस और संजीवनी 108 को खबर की। पुलिस घायलों को अमरवाड़ा हॉस्पिटल लाई व भर्ती कराया। मृतक का पोस्टमार्टम करा शव परिजन को सौंप दिया। पुलिस ने मर्ग कायम जांच शुरु कर दी गई है।