
Handing over the dirty water of the village to the school
छिन्दवाड़ा/लिंगा. लिंगा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर नालियों के गंदे पानी का तालाब बन गया है। बीते वर्ष पंचायत ने स्कूल के समीप नाली का निर्माण अधूरा छोड़ दिया था। आगे पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने से गंदा पानी स्कूल परिसर में जमा हो रहा है। दुर्गंध के कारण स्कूली बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। बच्चों और शिक्षकों का कक्षा में बैठना तक मुश्किल हो गया है। आसपास झाडिय़ां भी उग आई है। विषैले जीव-जन्तुओं का खतरा बना हुआ है। कक्षाओं की खिडक़ी बंद रखनी पड़ती है। जलभराव की समस्या कई वर्षो से है। संस्था प्रमुख एन कोडापे ने बताया कि सफ ाई करवाने के लिए पंचायत में कई बार अवगत करा चुके हैम, लेकिन स्थायी समाधान के लिए जिम्मेदारों ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। छात्र मोहित सोनी ने बताया कि दुर्गंध की वजह से पढ़ाई में दिक्कत होती है। पांढुर्ना के कक्षा पांच व आठ की बोर्ड परीक्षा शनिवार को 27 केन्द्रों पर प्रारंभ हुई। कक्षा पांच का हिन्दी और अंग्रेजी विशिष्ट और आठ की विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। पहले दिन कक्षा पांच के कुल 2514 में से 2419 उपस्थित व 94 अनुपस्थित रहे। इसी तरह कक्षा आठ के कुल 2564 में से 2514 उपस्थित व 50 अनुपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने बताया कि पहला प्रश्न पत्र उम्मीद से ज्यादा सरल था। बीईओ योगीराज वानोडे और बीआरसी लहु सरोदे ने परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
Published on:
26 Mar 2023 09:14 pm
बड़ी खबरें
View Allछिंदवाड़ा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
