5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहां कुंड से निकलता है गर्म पानी, मकर संक्रांति पर उमड़ते है श्रद्धालु

मकर संक्राति पर्व पर अनहोनी मेले में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। यहां स्थित गर्म पानी के कुंड में स्नान किया। ग्राम झिरपा से 12 किमी दूर चावलपानी मार्ग पर प्रसिद्ध गर्म जलधारा का स्रोत कुंड अनहोनी ग्राम में स्थित है।

2 min read
Google source verification
Here hot water comes out of the pool,

Here hot water comes out of the pool,

छिंदवाड़ा. मकर संक्राति पर्व पर अनहोनी मेले में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। यहां स्थित गर्म पानी के कुंड में स्नान किया। ग्राम झिरपा से 12 किमी दूर चावलपानी मार्ग पर प्रसिद्ध गर्म जलधारा का स्रोत कुंड अनहोनी ग्राम में स्थित है। गर्म कुंड के समीप अनहोनी माता एवं हनुमान मंदिर बना हुआ है। मकर संक्रांति पर यहां पांच दिवसीय मेला लगता है।
कुंड के खौलते पानी के तापमान का अनुमान इसी से लगाया जा सकता हैं कि इसमें चावल को कपड़ा में बांधकर डालते ही वह पक जाता है। मुख्य कुंड के समीप ही दो अलग कुंड हैं, जिसमें महिलाएं और पुरुषों के स्नान की व्यवस्था है। मुख्य कुंड से निकली जलधारा इन स्नान स्थल तक पहुंचकर थोड़ी ठंडी हो जाती है। इस गर्म पानी कुंड की बढ़ती प्रसिद्धि से दूसरे राज्यों के लोग भी यहां आते हैं।

पहुंचते हैं हजारों श्रद्धालु
वर्ष में एक बार आयोजित होने वाले पांच दिवसीय अनहोनी संक्रांति मेले में छिंदवाड़ा, होशंगाबाद, नरसिंहपुर, जबलपुर, बैतूल से हजारों लोग आते हैं। मेले में खिलौनों, किराना, मसाला, मिठाई, बर्तन, कृषि लौह उपकरण कपड़े तथा दैनिक उपयोगी सामग्री की दुकानें लगती हैं। आसपास के ग्रामीण मेले में अपनी जरूरत के हिसाब से खरीदी भी करते हैं।

गंधक से गर्म रहता है पानी
गर्म जल कुंड के समीप जमीन के भू-गर्भ में गंधक की अधिक मात्रा है। इस कारण पानी निरंतर उबलता रहता है। वेकोलि के सेवानिवृत्त चीफ सर्वे ऑफि सर आरएन सेन बताते हैं कि भूगर्भीय परिस्थितियों से गर्म पानी के झरने बनते हैं। इन्हें जियो थर्मल एनर्जी से बना जल स्रोत कहते हैं। लावा के ऊपर की परतें भी बहुत गर्म रहती हैं। चट्टानों में मौजूद गंधक सहित कई तरह की धातुएं भी इस पानी में मिलकर औषधीय गुण देती हैं। अनहोनी गर्म जलधारा भी ऐसी ही भूगर्भीय प्रक्रिया का परिणाम है।