7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टंकी पर चढ़कर गर्लफ्रेंड का हाई वोल्टेज ड्रामा, कहा- आज ही शादी करा दो नहीं तो…

बॉयफ्रेंड से शादी करने की जिद पर पानी की टंकी पर चढ़ गई लड़की और ...

2 min read
Google source verification
shole_kee_veeru.png

छिंदवाड़ा. शोल फिल्म का अभिनेता धर्मेद्र का टंकी पर चढ़कर शादी के लिए गांव वालों को धमकाने का सीन को हकीकत में एक लड़की ने कर दिया। बस अंतर सिर्फ इतना था कि शोले में वीरू बसंती से शादी के लिए टंकी पर चढ़ता है और यहां लड़की ही टंकी पर चढ़ गई। जी हां लड़की ने पानी की टंकी पर चढ़कर अपने बॉयफ्रेंड से शादी के लिए चिल्लाने लगी। सुनने में आपको हैरत हो रही होगी लेकिन ये घटना मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में हुई। छिंडवाड़ा के सोनपुर मल्टी में एक युवती अपने बॉयफ्रेंड से शादी की जिद को लेकर पानी की टंकी पर चढ़कर टंकी से कूदने का प्रयास भी करने लगी। जब लोगों ने दोखा तको उसे समझाने लगे। फिर जब वह नहीं मानी तो पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर मौके पर पहुंची ने युवती को समझा-बुझाकर नीचे उतारा तब सब लोगों ने राहत की सांस ली। थाना प्रभारी सुमेर सिंह जगेत ने बताया कि शहर के सोनपुर मल्टी इलाके में पूजा अतुलकर नामक लड़की रविवार को पानी की टंकी पर चढ़ गई ती, पूजा बैतूल की रहने वाली है। वह अपने प्रेमी से शादी करने की जिद के चलते पानी की टंकी से नीचे कूदने की कोशिश करने लगी तभी पुलिस ने उसे समझाया। पूजा बेतूल से अपनी घर छोड़कर आई लकड़े के घर पहुंच गई थी।

पुलिस के मुताबिक पूजा अतुलकर का प्रेमी गौरव भसीन नामक युवक सोनपुर मल्टी में रहता है। पूजा गौरव के साथ शादी करने के लिए बैतूल से अपने घर को छोड़कर छिंदवाड़ा आ गई थी। बताया जा रहा है कि गौरव भसीन के परिवार वाले भी शादी के लिए तैयार थे। पर लड़की को शादी की जल्दी थी और जिद के चलते जब लड़के के परिजनों ने तुरंत शादी करने से मना कर दिया। इससे गुस्सा होकर पूजा टंकी पर जाकर चढ़ गई। लड़की के हंगामे के बाद किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की को विश्वास दिलाया तब कहीं जाकर पूजा पानी की टंकी से नीचे उतरी। आखिराकर यह हाई वोल्टेज ड्रामा खत्म हुआ।

इससे पहले भी मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक नाबालिग लड़की शादी के लिए पानी की टंकी पर चढ़ गई थी। नाबालिग लड़की अपने प्रेमी से शादी करने की जिद में फतेहपुर पानी की टंकी पर चढ़ गई थी। आसपास के लोगों को जब खबर लगी तो पहले समझाने की कोशिश की और फिर इसकी सूचना पुलिस को दे दी। आखिरकार पुलिस ने मौके पर आकर नाबालिग लड़की को समझाया और पानी की टंकी से नीचे उतारा। लड़की की मां ने पुलिस को बचाया था कि किसी लड़के से प्रेम प्रसंग के चलते लड़की पानी की टंकी पर चढ़ गई थी।