12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नगर निगम की सामूहिक विवाह में निकाह के आ गए पैसे, शादी के नहीं आए

नगर निगम की 30 अप्रैल को हुए थे सामूहिक विवाह, विवाहित जोड़ों को नहीं मिल पाई राशि -

2 min read
Google source verification
Vivah Muhurat 2025: नवंबर-दिसंबर में विवाह के 17 शुभ मुहूर्त, 7 दिसंबर से शुरू होगा खरमास, जानें Date(photo-patrika)

Vivah Muhurat 2025: नवंबर-दिसंबर में विवाह के 17 शुभ मुहूर्त, 7 दिसंबर से शुरू होगा खरमास, जानें Date(photo-patrika)

नगर निगम के सामूहिक विवाह में हुए निकाह के 11 जोड़ों को 49 हजार रुपए की राशि मिल गई है लेकिन 903 जोड़ों को अभी तक राशि नहीं सकी है। इन 903 वधुओं को अब तक सरकार की ओर से 49-49 हजार रुपए उनके बैंक खाते में ट्रांसफर नहीं किए गए हैं। यहीं हाल जुन्नारदेव और सौंसर के जोड़ों के है। उन्हें यह राशि नहीं मिल सकी है। इसके लिए कलेक्टर ने राज्य शासन को पत्र लिखा है।

बीती 30 अप्रेल को नगर निगम के सामूहिक विवाह दानियलसन कॉलेज के ग्राउण्ड में कराए गए थे। इनमें निगम और जनपद पंचायत क्षेत्र के 914 जोड़ों शामिल हुए थे। साामाजिक न्याय विभाग से मिली जानकारी के अनुसार निकाह के 11 जोड़ों को 6.05 लाख रुपए नगर निगम को प्राप्त हो गए है। शेष राशि 4.96 करोड़ रुपए बैंक खाते में नहीं पहुंच सकी है। इस राशि के न पहुंचने से इन नए परिवारों में खासी निराशा है।


इन वर-वधुओं से उनके परिजन इस राशि के बारे में पूछ परख कर रहे हैं। ये लोग भी नगर निगम के पार्षद, योजना कार्यालय या फिर मुख्य ऑफिस आकर जानकारी ले रहे हैं। बताते हैं कि इस समय सबसे ज्यादा शिकायतें इस सामूहिक विवाह की उपहार राशि की है। कई बार तो उन्हें पंचायत एवं सामाजिक न्याय विभाग के ऑफिस पहुंचा दिया जा रहा है, जहां से उन्हें बजट का अभाव बताया गया है। भुगतान में हो रही लेटलतीफी को देखकर कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने राशि डालने का राज्य शासन को पत्र लिखा है।


छिंदवाड़ा, जुन्नारदेव और सौंसर के अटके बिल

पंचायत एवं सामाजिक न्याय विभाग के कर्मचारियों की माने तो जिले की जनपद पंचायतों और नगरीय निकाय में 5348 सामूहिक विवाह कराए गए थे। तीन निकायों छिंदवाड़ा, सौंसर और जुन्नारदेव को छोडकऱ शेष कर्मचारियों ने इनके बिल समय पर लगा दिए तो इन विवाहों में शामिल वधुओं के खाते में 49 हजार रुपए की राशि आ गई है। बताते हैं कि पंचायत एवं सामाजिक न्याय विभाग के खाते में 9 करोड़ रुपए की राशि सामूहिक विवाह मद में है। केवल परमिशन की जरूरत है।

छह माह तक लटकी रही वर्ष 2020 में राशि

बताते हैं कि छह साल पहले वर्ष 2020 में भी तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ की उपस्थिति में पुलिस ग्राउण्ड में सामूहिक विवाह हुए थे। उसमें 3300 जोड़ों के शामिल होने का विश्व रिकार्ड बना था। उसके बाद कमलनाथ सरकार के गिरने पर यह राशि अटक गई थी। उस समय भी जोड़े छह माह के लिए परेशान हो गए थे। उसके बाद आई शिवराज सरकार ने धीरे-धीरे कर इस राशि का भुगतान कराया था।


इनका कहना है…

छिंदवाड़ा नगर निगम, जुन्नारदेव और सौंसर जनपद पंचायत में हुए सामूहिक विवाह की राशि अब तक नहीं मिली है। इसके लिए कलेक्टर की ओर से शासन को पत्र लिखा गया है।
-पी.राजोदिया, उपसंचालक पंचायत एवं सामाजिक न्याय छिंदवाड़ा।‡


जिले में विकासखण्ड वार शादियां

विकासखण्ड शादी संख्या
हर्रई 445

बिछ़ुआ 248
अमरवाड़ा 499

्रमोहखेड़ 383
परासिया 641

चौरई 497
तामिया 493

जुन्नारदेव 980
छिंदवाड़ा 914

सौंसर 262
पांढुर्ना 345

कुल 5348
……..