29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इसे पढक़र हो जाएगा यकीन कि छोटे शहरों में ही बसता है इंडिया का टैलेंट

बरघाट सिवनी निवासी मप्र रणजी प्लेयर चंद्रकांत साकुरे ने शेयर किए अनुभव
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छिंदवाड़ा

•

image

P shanker G

•

Updated: 10 Nov 2017, 11:17 AM IST

Indias talent resides in small towns

Indias talent resides in small towns

छिंदवाड़ा . इंडिया का टैलेंट छोटे शहरों में ही बसता है। महेन्द्र सिंह धोनी सहित काफी क्रिकेटर देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। यह बात मध्यप्रदेश टीम में रणजी ट्रॉफी खेल चुके बरघाट, सिवनी निवासी चंद्रकांत साकुरे ने गुरुवार को छिंदवाड़ा आगमन पर कही। पेस बॉलर चंद्रकांत शहर के जीवीआईटी पहुंचे थे। यहां उन्होंने ‘पत्रिका’ से बातचीत में अपने अनुभव व्यक्त किए।
चंद्रकांत का कहना था कि देश में क्रिकेट को जुनून की तरह देखा जाता है। हमारे यहां काफी टैलेंट है। क्रिकेट में संघर्ष भी है। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद अगर आप में टैलेंट है तो भले ही एक लडक़ा भोपाल, इंदौर या अन्य बड़े शहर से हो और आप छोटे शहर से, आप आगे निकल सकते हैं। हमेशा सोच मजबूत करके आगे बढें़, आपको सफलता जरूर मिलेगी।

बरघाट सिवनी निवासी मप्र रणजी प्लेयर चंद्रकांत साकुरे ने शेयर किए अनुभव
चंद्रकांत जहीर खान को प्रेरणास्रोत मानते हैं। हालांकि उनके पसंदीदा क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर हैं। चंद्रकांत कहते हैं कि पहले जिले में क्रिकेट के लिए अच्छा माहौल नहीं था, लेकिन अब काफी सुविधाएं हैं।
उन्होंने बताया कि एक समय था जब मुझे जिला, सम्भाग के बारे में नहीं पता था, लेकिन जब मुझे लगा कि मैं अच्छा क्रिकेट खेल सकता हूं तो मैं आगे बढ़ता गया। उन्होंने कहा कि हमेशा लक्ष्य पर ध्यान लगाएं। चंद्रकांत का सपना है कि वह इंडिया टीम में खेलें। इसके लिए वह कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

पीजी कॉलेज में कैम्पस प्लेसमेंट कल
छिंदवाड़ा ञ्च पत्रिका. पीजी कॉलेज के स्वामी विवेकानंद कॅरियर गाइडेंस एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ द्वारा 11 नवम्बर को सुबह 11 बजे से एडवाइजर के पद पर नियुक्तिके लिए कैम्पस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया है। प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. पीएन सनेसर ने बताया कि किसी भी विषय से 12 वीं कक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थी अपना बायोडाटा एवं आधार कार्ड की छायाप्रति लेकर कॉलेज के कक्ष क्रमांक-सात में निर्धारित समय पर उपस्थित हो सकते हैं।