7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jewels Thief: मां से मिलने की थी आस, पहुंच गया सलाखों के पीछे

साढ़े पांच लाख का मशरूका बरामद

2 min read
Google source verification
crime case

आरोपित पति संतोष टेकरे को हिरासत में ले लिया है।

छिंदवाड़ा/ मां से मिलने के लिए घर आए चोरी के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने चोरी का माल अपनी मां के पास रखना कबूल किया। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर करीब साढ़े पांच लाख रुपए कीमत के सोने और चांदी के जेवर बरामद किए हैं। आरोपी की मदद करने और माल छिपाकर रखने के अपराध में महिला को भी आरोपी बनाया गया है। दोनों को हिरासत में लेकर अभी पूछताछ की जा रही है। गुरुवार को पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेस में इस मामले का खुलासा किया।
आठ मई की दरमियानी रात को बिछुआ थाना क्षेत्र के ग्राम खमरा में स्थित पवन ज्वेलर्स शॉप की शटर तोडक़र चोर नकदी, सोने और चांदी के जेवरात चुराकर फरार हो गए थे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर छानबीन शुरू की तो सबसे पहले पांढुर्ना से दो आरोपित गिरफ्तार हुए और उनके कब्जे से चांदी के जेवरात जब्त किए गए।
महाराष्ट्र से कुछ आरोपी पकड़े गए। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, यहां से उनका जेल वारंट काट दिया गया। देहात थाना क्षेत्र के
बैतूल रोड स्थित थुनिया भाट निवासी अंतिम आरोपी पंचम जूनी फरार चल रहा था। आरोपित की मां मेवाबाई जून थुनिया भाट में ही रहती थी जिससे पुलिस ने कई बार संपर्क किया, लेकिन उसने कोई राज नहीं उगला।

मुखबिर से मिली थी सूचना
एसपी मनोज कुमार राय एवं एएसपी शशांक गर्ग ने बताया कि पुलिस ने साइबर सेल से तकनीकी मदद लेने के साथ ही मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपित पंचम को उसके घर से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि वह अपनी मां मेवाबाई से मिलने के लिए आया था। हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की तो उसने वारदात को अंजाम देना कबूला। चोरी किए हुए सोने और चांदी जेवर अपनी मां को देना कबूला। मेवाबाई ने पूछताछ में सोने और चांदी के आभूषण पुलिस को सौंप दिए। मेवाबाई को चोरी के आरोपित की मदद करने और सामान छिपाकर रखने के अपराध में गिरफ्तार किया गया है।