16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कड़कड़ाती ठंड में बॉयफ्रेंड ने ढाए सितम, रातभर कुएं में लकड़ी के सहारे लटकी रही प्रेमिका

सुबह लड़की की आवाज सुनकर कुएं पर पहुंचे लोगों ने उसे कुएं से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया..

2 min read
Google source verification
chhindwara.jpg

बंटी तूने ये क्या किया..जी हां ये मामला जानकर आप भी यही कहेंगे। मामला छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव इलाके के डुंगरिया गांव का है जहां एक नाबालिग को कुएं से निकालकर लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। अस्पताल में भर्ती नाबालिग ने जो बातें बताई हैं उन्हें सुनकर हर कोई हैरान है। दरअसल नाबालिग लड़की को उसके ही प्रेमी ने रेप करने के बाद जान से मारने के इरादे से कुएं में फेंक दिया था। वो रात भर एक लकड़ी के सहारे कंपकंपाती ठंड में जिंदगी की जंग लड़ती रही।

पहले रेप किया फिर कुएं में फेंक दिया..
16 साल की नाबालिग लड़की ने पुलिस को बताया है कि वो जब स्कूल जाती थी तो अक्सर पनारा डुंगरिया का रहने वाला बंटी बेलवंशी उसका पीछा करता था और फिर एक दिन उसने अपने प्यार का इजहार कर उसे प्यार के जाल में फंसा लिया। दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत होने लगी और इसी बीच बंटी ने उसे शादी का झांसा दिया। वो बंटी की बातों में आ गई और 24 नवंबर को मां-बहन के साथ मेला घूमने निकली और बंटी के साथ भाग गई। बंटी उसे भोपाल ले गया जहां उसके साथ कई बार शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए। शादी का दबाव बनाया तो 18 दिसंबर को बस से डुंगरिया ले आया और रात में अपने खेत की झोपड़ी में फिर से उसके साथ रेप किया और फिर रात को ही उसे कुएं में फेंककर भाग गया।

यह भी पढ़ें- आखिरी सांस लेने से पहले पत्नी ने खोला पति का राज, जानें पूरा मामला

कड़ाके की ठंड में कुएं में गुजारी रात
कंपकंपाने वाली ठंड में नाबालिग रातभर कुएं में एक लकड़ी के टुकड़े के सहारे किसी तरह अपने आप को बचाए रखी। उसने मदद के लिए काफी आवाज लगाई लेकिन किसी ने उसकी आवाज नहीं सुनी। सुबह लड़की की आवाज सुनकर लोग कुएं पर पहुंचे और उसे बाहर निकालकर पहले अस्पताल और फिर पुलिस थाने ले गए। जहां उसने अपनी आपबीती बताते हुए प्रेमी बंटी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। आरोपी फिलहाल फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
यह भी पढ़ें- Video : सास-बहू में हुआ 'WWE', बेटे ने की LIVE कॉमेन्ट्री