4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खेड़ापति मंदिर दमका , २२ से मचेगी कथा,गरबा व जागरण की धूम

मां खेड़ापति मंदिर चांदामेटा में सहस्त्र चंडी महायज्ञ की व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। 22 से 30 जनवरी तक चलने वाले कार्यक्रम में कार्यक्रम में गरबा, देवी जागरण, जस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification
chandameta_temple.jpg

Khedapati temple rocked, story, Garba and Jagran will be celebrated from 22

छिंदवाड़ा/परासिया. मां खेड़ापति मंदिर चांदामेटा में सहस्त्र चंडी महायज्ञ की व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इस अवसर पर जिला स्तरीय जस प्रतियोगिता सहित विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे। 22 से 30 जनवरी तक चलने वाले कार्यक्रम में शंकराचार्य द्वारका पीठाधीश्वर सदानंद सरस्वती, दंडी स्वामी महाराज, मठाधीश गरीबदास महाराज, आचार्य कैलाश शर्मा को आमंत्रित किया गया है। देवी निधि एवं नेहा सारस्वत के प्रवचन होंगे। कार्यक्रम में गरबा, देवी जागरण, जस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। रेलवे मंत्रालय की पैसेंजर एमिनिटी कमेटी (पीएसी) सदस्य डॉ. राजेंद्र फडके, कैलाश वर्मा, अभिजित दास, विभावानी अवस्थी शुक्रवार को जोनल रेलवे सदस्य विजय धवले के साथ जामसांवली पहुंचे।उन्होंने हनुमान जी की श्रीमूर्ति के दर्शन किए। साथ ही ग्रामीण आदिवासी समाज विकास संस्थान की ओर से मंदिर परिसर में संचालित मानसिक स्वास्थ्य परामर्श केंद्र का अवलोकन किया। जोनल रेलवे सदस्य धवले ने सभी सदस्यों का शॉल श्रीफल से सम्मान किया।इधर एकल स्वाभिमान यात्रा के अंतर्गत बुधवार शाम 5 बजे पारडसिंगा बस स्टॉप पर राम रथ का स्वागत किया गया। रथ को शोभायात्रा के रूप में राम मंदिर ले जाया जाएगा। महिलाओं ने जगह-जगह स्वागत व पूजा अर्चना की। पूर्व विधायक नानाभाऊ मोहोड ने भी पूजा की।