
छिंदवाड़ा. आंधी-तूफान और बारिश भरे मौसम की संभावना को देखते हुए किसानों का समूह कृषि उपज मण्डी कुसमैली में 40 हजार क्विंटल गेहूं लेकर पहुंचा। इससे मण्डी प्रांगण की सडक़ों पर चौतरफा गेहूं नजर आया। व्यापारियों की नीलामी देर रात तक चलती रही। इसे देखते हुए मण्डी प्रबंधन ने 12 घंटे के लिए किसानों की आवक मण्डी प्रांगण में रोक दी।
एक दिन पहले पूरे जिले के अलग-अलग क्षेत्र में बारिश, ओलावृष्टि हुई थी। इसके साथ ही मौसम विभाग ने आगामी समय में भी भविष्यवाणी की है। इससे किसान गेहूं बेचने की जल्दबाजी में आ गया है। इस हड़बड़ी में सैकड़ों वाहन लेकर किसानों का समूह मण्डी पहुंच गया। ज्यादातर किसानों के पास बारिश से प्रभावित गेहूं रहा। व्यापारियों ने उन्हें दो हजार रुपए क्विंटल के भाव दिए। अच्छी क्वालिटी के गेहूं को 2400-2700 रुपए का भाव मिला। देर रात तक यह सिलसिला चलता रहा।
अनाज व्यापारी संघ के अध्यक्ष प्रतीक शुक्ला का कहना था कि मण्डी में गेहूं की करीब 40 हजार क्विंटल की आवक बनी हुई है। मिलर्स की मांग पूरी करने व्यापारी तेजी से उपज का उठाव कर रहे हैं। मण्डी सचिव ने बताया कि अत्याधिक आवक हो जाने के कारण नीलामी कार्य में विलंब हो रहा है। किसानों को असुविधा से बचाने के लिए मप्र शासन / मंडी बोर्ड भोपाल के एमपी फार्मगेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन सौदा पत्रक की वैकल्पिक व्यवस्था अंतर्गत कृषि उपज का क्रय विक्रय जारी रहेगा।
Published on:
11 Apr 2023 07:35 pm
बड़ी खबरें
View Allछिंदवाड़ा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
