6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जल संसद : जलाशयों के सफाई अभियान की शुरूआत, देखें वीडियो

सांकेतिक श्रमदान के साथ की शुरुआत

2 min read
Google source verification
maha shivaratri 2018

Pataleeshwar temple is Centuries old in nagaur

सीधे प्रसारण द्वारा सीएम ने दिलाई सभी को शपथ
छिंदवाड़ा . राज्य शासन द्वारा जल स्रोतों के संरक्षण के लिए ३० अपै्रल से पूरे प्रदेश में एक साथ जलसंसद का आयोजन किया गया। शहर में भी पातालेश्वर मंदिर प्रांगण में जलसंसद से अभियान की शुरुआत हुई । इसमें मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के मेंटर्स, प्रस्फुन समिति के सदस्य एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुुए। उक्त जलसंसद में उपस्थित लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। सीधे प्रसारण के माध्यम से राजधानी के ही एक ग्राम ईंटखेड़ी छाप की कोलार नदी की सफाई में श्रमदान करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को देखा और उनके विचार सुने। सीएम द्वारा श्रमदान की शपथ भी दिलाई गई।
कलेक्टर जेके जैन के मार्गदर्शन में आयोजित जलसंसद का शुभारम्भ जलकलश के पूजन के साथ हुआ। विधायक चंद्रभान सिंह चौधरी और एसडीएम राजेश साही सहित देवेन्द्र उपासनी, रोहित रूसिया, अशोक मिश्रा ने भी जलसंरक्षण पर अपने वक्तव्य दिए।

जल के लिए ही अगला विश्व युद्ध

चौधरी चंद्रभान सिंह ने कहा कि पूरी दुनिया में पीने योग्य सिर्फ दो प्रतिशत पानी है। यदि हम पानी की सुरक्षा के लिए अब नहीं सचेत हुए तो अगला विश्व युद्ध पानी के लिए ही होगा। शरीर भी ७५ प्रतिशत पानी से बना है। पानी से ही समस्त दिनचर्या और कामकाज संचालित होते हंै। प्रकृति का दोहन करते करते मानव, प्रकृति का सबसे बड़ा दुश्मन बन चुका है। अब वृक्ष लगाने से लेकर जलसरंक्षण के लिए हर किसी को अपने कदम आगे बढ़ाने होंगे। एसडीएम राजेश साही ने अपने तीन-चार पानी से जुड़े अनुभवों को साझा करते हुए घर से ही पानी बचाने का आह्वान किया है।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर मप्र जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक पवन सहगल, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर ललिता धुर्वे, पूर्व पार्षद अनिता शर्मा, मीसाबंदी दीनदयाल मोहने, परामर्शदाता विनोद तिवारी, जितेंद्र शाह, पूूर्व पार्षद जया पटेल, मेंटर्स अशोक मिश्रा, लता नागले, मीनाक्षी स्वामी, अपूर्वा द्विवेदी, निगम सहायक यंत्री भूपेन्द्र मनवारे, उपयंत्री विवेक चौहान, ब्रजेश पांडेय आदि उपस्थित रहे। म.प्र. जन अभियान परिषद के समस्त बीएसडब्लूू के विद्यार्थी प्रस्फुन समिति के सदस्य, एनजीओ के सदस्य, समस्त शासकीय, अशासकीय अमला एवं जन प्रतिनिधियों के द्वारा पातालेश्वर मंदिर परिसर स्थित कुण्ड की सांकेतिक सफ ाई की गई । नदियों के संरक्षण पर गीतों के माध्यम से भी रोहित रूसिया एवं समाजसेवी देवेन्द्र उपासनी ने लोगों को जागरूक किया। समाजसेवियों का शॉल और श्रीफ ल से सम्मान किया गया।

उपस्थिति और सफाई भी रही सांकेतिक

पातालेश्वर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सब कुछ सांकेतिक ही रहा। नगर निगम द्वारा माइक, प्रोजेक्टर, टैंट, टैंकर, कुसी की व्यवस्था करने के बाद निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति कम ही रही। वहीं जिला प्रशासन से एसडीएम एवं जनप्रतिनिधियों में विधायक चंद्रभान सिंह चौधरी भी कुंड की सफाई होने तक नहीं रुके। वक्तव्य के बाद वे भी चले गए। उपस्थित डेढ़ सौ लोगों के लिए एक हजार कुर्सियों की व्यवस्था रही। कुंड की सफाई बांस व झाड़ू से की गई। निगम द्वारा भी कुंड की काई और पत्ते निकालने के लिए दो बजे से कर्मचारियों को नियुक्त करने का दावा भी सांकेतिक ही रहा। कलेक्टर के आदेश के बाद भी विभागीय अधिकारी-कर्मचारी छुट्टियों का मजा लेते रहे। और मुख्यमंत्री के आह्वान पर शहर के जनप्रतिनिधियों पर उनके निजी कार्यक्रम एवं गर्मी का असर भारी पड़ा।