छिंदवाड़ा/ तम्बाकू या इससे बने उत्पाद का उपयोग करना युवाओं के लिए शौक और जुनून का प्रतीक बन गया है। बीड़ी-सिगरेट, गुटखा, पाउच समेत अन्य उत्पादों का सेवन करना आम हो गया है। लॉकडाउन के दौरान खुले में उक्त पदार्थ नहीं मिले तो चोरी-छिपे अधिक कीमत पर खरीदी-बिक्री जारी रही। ऐसी स्थिति में इस पीढ़ी को तम्बाकू और निकोटिन से मुक्ति दिलाना बड़ी चुनौती है। यह कहना है तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. राहुल श्रीवास्तव का। उन्होंने बताया कि तम्बाकू उपयोगकर्ताओं की एक नई पीढ़ी को आकर्षित करने के लिए ऐसे सम्बंधित उद्योगों की व्यवस्थित, आक्रामक और निरंतर रणनीति के जवाब में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस 31 मई को मनाया जाता है।