
गोदाम पर लोगों का निकला गुस्सा
छिंदवाड़ा. अब गैस सिलेंडर के लिए गैस एजेंसियों व गोदामों में लंबी लाइन बढ़ते जा रही है, गैस को लेकर इतनी मारामारी मच गई है कि गैस सिलेंडर का वितरण पुलिस की निगरानी में करना पड़ रहा है। वहीं मौके पर ही उपभोक्ता तथा गैस एजेंसी के संचालक, कर्मचारियों के बीच विवाद की स्थिति निर्मित हो रही है। परिवार समेत लोग सुबह से गोदामों के सामने पहुंच रहे है तथा लंबी कतार में लगने के बाद अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे है। वर्तमान समय में आपूर्ति विभाग गैस वितरण के साथ ही होम डिलेवरी की व्यवस्था नहीं बना पा रहा है। विवाद की स्थिति होने पर अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को भी मौके पर बुलाना पड़ रहा है। मंगलवार को खजरी मार्ग स्थित एचपी गैस एजेंसी के गोदाम पर विवाद की स्थिति निर्मित होने पर देहात थाने का अतिरिक्त बल बुलाना पड़ा था जिसके बाद वितरण सुचारु रुप से हो पाया है।
गैस की किल्लत अब आम लोगों की जुबां पर आ गई है, लोग सुबह से अपने सब काम छोड़ गैस लेने पहुंच रहे है। गैस बुकिंग करने के बाद वह इंतजार करने के बजाए सीधे गोदाम पर पहुंच रहे है। सुबह सूरज निकलने के बाद से दोपहर दो बजे तक धूप में खड़े होकर गैस सिलेंडर लेकर घर पहुंच रहे है।
खजरी मार्ग स्थित एचपी गैस गोदाम पर तो उपभोक्ता तथा गैस एजेंसी संचालक के बीच धक्का मुक्की तथा गाली गलौज की स्थिति बन गई थी। वहां मौजूद पुलिस कर्मी ने बीच बचाव किया तथा मामला शांत नहीं हुआ तो अन्य पुलिस कर्मी को बुलाया था। इस दौरान गैस एजेंसी संचालक ने गैस वितरण बंद करने की बात की तो वहां मौजूद लोगों ने हंगामा करते हुए वहां की गाडिय़ों को जाने से रोक दिया था। मौके पर जमकर विवाद की स्थिति तथा गालीगलौज काफी देर तक होते रहा था।
गैस की किल्लत का असर अब ऐसे देखा जा रहा है कि होटल व ढाबा संचालक गैस सिलेंडर की व्यवस्था तो बना रहे है लेकिन वह ज्यादा दाम पर गैस सिलेंडर खरीद रहे है तो वर्तमान में खाने की वस्तुओं की कीमत में वृद्धि कर दी गई है। कई होटल व ढाबा संचालक लकडिय़ों का भी उपयोग करने लगे है वहीं उनके कर्मचारी सिलेंडर के लिए गोदाम में दिन भर खड़े होकर सिलेंडर ले रहे है।
गैस सिलेंडर की आपूर्ति बनाने हर संभव प्रयास किए जा रहे है। वर्तमान में 1500 का स्टॉक रखा हुआ है तथा लगातार आपूर्ति हो रही है। प्रशासन लगातार नजर रखे हुए है तथा लोगों को समस्याएं ना आए ऐसे प्रयास किए जा रहे है।
Published on:
18 Mar 2026 04:38 pm
बड़ी खबरें
View Allछिंदवाड़ा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
