परासिया (छिंदवाड़ा). क्षेत्र में महालक्ष्मी का पर्व शुक्रवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। पर्व पर हाथी पर सवार देवी लक्ष्मी का पूजन होता है। पूजन को देखते हुए बड़ी संख्या में हाथी की खूबसूरत प्रतिमा आज बिकने के लिए बाजार में आई। पहले क्षेत्र में मूर्तिकार लोगों के घरों से पटा लेकर जाते थे। इस पर गीली मिटटी से हाथी की प्रतिमा बनाकर देते थे। कंचों की आंखे बनाकर चने की दाल से इसे सजाया जाता था। अब बनी बनाई प्रतिमा बाजार में आती है। विभिन्न रंगों से सजी प्रतिमाएं बाजार में बिकने आई। जिसे खरीदार खदाने पहुंचे।