5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रंग-बिरंगी रंगोली से सजा बाजार

रंगोली की खरीदी करने महिलाएं उमड़ रहीं

2 min read
Google source verification
रंग-बिरंगी रंगोली से सजा बाजार

रंग-बिरंगी रंगोली से सजा बाजार

जुन्नारदेव. नगर में दीवाली के पूर्व रंग-बिरंगी रंगोली से नगर का बाजार पूरी तरह सज गया है। बाजार क्षेत्र में महिलाएं बड़ी संख्या में रंगोली की खरीददारी करने उमड़ रही है। विक्रेता राजा चौरसिया ने बताया कि बाजार में रंगोली की मांग बढ़ रही है और महिलाएं अपने पसंद के रंगों को घरों के आंगन में उकेरने के लिए ले जा रही है। वहीं मिट्टी के दीपक सहित माता लक्ष्मी की प्रतिमा भी बाजार क्षेत्र में बिकने आ रही है। मिट्टी के दीपकों की खरीदारी भी नगरवासी जमकर कर रहे है। नगर के मूर्तिकार श्री प्रजापति ने बताया कि वर्तमान में मिट्टी के दीपकों को लोग खरीदकर अपने घर ले जा रहे और मोमबत्ती या प्लास्टि के दीपों की मांग कम हो गई है। गुरूवार को बाजार के दिन दीपकों एवं माता लक्ष्मी प्रतिमा की अच्छी बिक्री हुई।
दीपावली के पर्व पर मिट्टी से बनाए जाने वाले बर्तन, मूर्तियां एवं दीपकों की मांग बाजार में बढ़ती जा रही है। परंपरागत रूप से मिट्टी से निर्माण कर रहे कई परिवार दीपावली में सबसे ज्यादा उम्मीद लगाए रहते हैं क्योंकि उनके बनाए दीप हर घर में जगमगाते है। अमीर हो या गरीब दीपक जलाए जाते हैं । क्षेत्र के सैकड़ों परिवार ऐसे हैं जो दिवाली पर दीपकों का निर्माण कर सिर्फ आसपास के क्षेत्र में भी बल्कि तहसीलों जिला में भी सप्लाई करते हैं। लोहित कर कुम्हार का कहना है कि इस क्षेत्र में मिट्टी आसानी से उपलब्ध नहीं होने के कारण महंगे दामों में मिट्टी दूसरी जगह से लाना पड़ता है। इस कारण हमें ज्यादा मुनाफा नहीं मिल पाता गरीब परिवार द्वारा बनाए जाने वाले इन उत्पाद की बिक्री भी लाखों में होती है, लेकिन इन सामग्री को बनाने वाले के लिए महीनों पहले काम शुरू हो जाता है। इन गरीबों की कड़ी मेहनत से ही हमारे घर दिवाली की खुशियां आती है। फिर भी इनको उनकी मेहनत का सही दाम नहीं मिल पाता है।