5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हल्दी न मेहंदी, न ही किसी प्रकार का संगीत और वैवाहिक सूत्र में बंधे दर्जनों जोड़े

अंतरजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन

less than 1 minute read
Google source verification
bike theft in marriage

bike theft in marriage

छिंदवाड़ा. शहर के पोला ग्राउंड पर गुरुवार को 21 जोड़ों का अंतरजातीय विवाह बिना दान दहेज के मात्र 17 मिनट में संपन्न कराया जा रहा है। इस दौरान संत रामपाल महाराज के मंगल प्रवचन एलइडी के माध्यम से होंगे।
खास बात यह है कि इस अंतरजातीय विवाह सम्मेलन में न कोई हल्दी हो रही है, न कोई मेहंदी, न ही किसी प्रकार का कोई संगीत व बैंड बाजा है। बता दें इस प्रकार के विवाह देश में विदेश में रमैणी के नाम से जाने जाते हैं। बताया गया कि सुबह आठ से दस बजे तक आध्यात्मिक सत्संग हुआ। 11 से एक बजे तक मुख्य अतिथियों का उद्बोधन चल रहा है। आयोजन स्थल पर मुख्यमंत्री कमलनाथ भी अपने बेटे और सांसद पद के प्रत्याशी नकुलनाथ के साथ सुबह 11 बजे पहुंचे। उन्होंने सभी को सामूहिक विवाह की शुभकामनाएं दीं। दोपहर एक बजे के बाद अंतर-जातीय विवाह कराए जाएंगे। बंदी छोड़ करीब परमेश्वर सेवा समिति सतलोक आश्रम उड़दन बैतूल संस्थान के छिंदवाड़ा जिला समन्वयक विश्वनाथ साहू ने बताया कि रमैणी विवाह को बढ़ावा देने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।