
छिंदवाड़ा. प्रदेशस्तरीय तीन दिवसीय मोगली बाल महोत्सव की शुक्रवार को शुरुआत हुई। मोगली बाल महोत्सव में प्रदेश के सभी 52 जिलों से चयनित स्कूली बच्चे शामिल हो रहे हैं। उत्सव का आयोजन पेंच टाइगर रिजर्व के हसीन वादियों
में किया जा रहा है। पहले दिन विद्यार्थियों को बाघ, बायसन, चीतल और दूसरे वन्यजीवों के दीदार हुए।
जिला प्रशासन व स्कूल शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित उत्सव की शुरुआत 5.30 बजे जंगल सफारी के साथ हुई। समापन रविवार को ग्राम टुरिया स्थित रिसोर्ट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ होगा। तीन दिवसीय कार्यक्रम में नेचर ट्रेल, ट्रेजर हंट, हैबीटेट सर्च, अपनी जैव विविधता को पहचानें, पर्यावरण क्विज, पर्यावरण आधारित फिल्म प्रदर्शन, स्काई बॉचिंग, तारामंडल प्रदर्शन आदि शामिल हैं। उत्सव में सिवनी के 16 और शेष 51 जिलों के चार-चार बच्चे शामिल हो रहे हैं।
मध्यप्रदेश के अलग-अलग जिलों से उत्सव में शामिल होने सिवनी पहुंचे छात्रों, शिक्षकों आदि का जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला प्रशासन की टीम ने स्वागत किया। उनके लिए भोजन व जलपान की व्यवस्था कराई।
प्रदेशभर के बच्चे शामिल
भोपाल: 20 बच्चे (5 जिले)
इंदौर: 32 बच्चे (8 जिले)
ग्वालियर: 20 बच्चे (5 जिले)
जबलपुर: सात जिले के 28 व सिवनी के 16 बच्चे
(8 जिले)
सागर: 24 बच्चे (6 जिले)
उज्जैन: 28 बच्चे (7 जिले)
शहडोल: 12 बच्चे (3 जिले)
चंबल: 12 बच्चे (3 जिले)
रीवा: 16 बच्चे (4 जिले)
होशंगाबाद: 12 बच्चे (3 जिले)
Published on:
18 Nov 2022 09:48 pm
बड़ी खबरें
View Allछिंदवाड़ा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
