12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मोनिका बट्टी ने बैलगाड़ी से पहुंच कर लिया फसल खराबे का जायजा

अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मोनिका मनमोहन शाह बट्टी ने ओला प्रभावित गांवों का जायजा लिया। वे रविवार को हर्रई क्षेत्र की ग्राम पंचायत खमतरा रैयाराव आहरवाड़ा कचनारा व अन्य गांवों में पहुंची । जहां खेतों तक वाहन नहीं पहुंच पाया। वहां बैलगाड़ी से पहुंची व फसलों का जायजा लिया । उन्होंने सरकार से तत्काल मुआवजा मुहैया कराने का आग्रह किया।

less than 1 minute read
Google source verification
monika.jpg

Monica Batti reached the bullock cart and took stock of the crop damage

छिन्दवाड़ा/अमरवाड़ा.अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मोनिका मनमोहन शाह बट्टी ने ओला प्रभावित गांवों का जायजा लिया। वे रविवार को हर्रई क्षेत्र की ग्राम पंचायत खमतरा रैयाराव आहरवाड़ा कचनारा व अन्य गांवों में पहुंची । जहां खेतों तक वाहन नहीं पहुंच पाया। वहां बैलगाड़ी से पहुंची व फसलों का जायजा लिया ।अरहर तथा चना की फसल बारिश से प्रभावित हुई है। किसानों ने बताया कि फसल पक कर तैयार थी और कई गावों में काट भी ली गई। अचानक मौसम खराब होने से मेहनत पर पानी फिर गया।उन्होंने सरकार से तत्काल मुआवजा मुहैया कराने का आग्रह किया। इस अवसर पर क्षेत्र के किसान व पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। तिगांव में सर्द हवाएं चलने व बारिश से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। बारिश ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। अरहर की फ सल तैयार है। कुछ किसानों ने फसल काटी है। जानकारी के अनुसार तिगांव, मोही, मांडवी, बोरगांव के साथ पांढुर्ना क्षेत्र में अरहर तथा चना की फसल बारिश से प्रभावित हुई है। किसानों ने फसलों का विभागीय सर्वे करा मुआवजा प्रदान करने की मांग की है। निभाई परंपरा: कोरोना के कारण खैरी तायगाव में मकर संक्रांति पर शंकर पट मेला रद्द करना पड़ा । परंपरा के अनुसार ग्रामीणों व किसानों ने शंकर पट मेला ग्राउंड पर देवी देवता और बैलजोडी का पूजन किया। इस अवसर पर पट मेला कमेटी से नामदेव राव भुजबळ ,ऋ षिनाथ नागदवने, अशोक कहाते . भीमराव कारांगले,मधुकर गजभिये, धनराजजी नारनवरे , किसान नितिन चापेकर, विजय भुजबळ, प्रकाश चापेकर ,चिंधु मिसाल, सरपंच राणी मर्सकोले, पूर्व सरपंच सुनील पिंजारे ,चंद्रशेखर कहाते मौजूद रहे।