14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video : पति के पास 660 करोड़ की प्रॉपर्टी और पत्नी खेत पर काट रही गेहूं, पढ़ें पूरी खबर

Lok Sabha Elections 2024 : देश के सबसे अमीर सांसदों में से एक नकुलनाथ की पत्नी प्रिया नाथ पति के चुनाव प्रचार में उतरीं...

2 min read
Google source verification
priyanath.jpg

nakulnath wife priyanath

Lok Sabha Elections 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान भले ही अभी घोषित नहीं हुई है लेकिन भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने लोकसभा चुनाव ने लिए कमर कस ली है। कई सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान भी कर दिया गया है और प्रत्याशी चुनाव प्रचार में भी जुट गए हैं। इसी बीच छिंदवाड़ा से प्रचार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है जिसमें सांसद नकुलनाथ की पत्नी प्रियानाथ किसान महिलाओं के बीच पहुंचकर खेत में गेहूं की फसल काटते नजर आ रही हैं।
देखें वीडियो-


छिंदवाड़ा से सांसद नकुलनाथ की गिनती देश के सबसे अमीर सांसदों में होती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी प्रॉपर्टी 660 करोड़ रुपए से भी ज्यादा है। लोकसभा चुनाव 2024 में भी कांग्रेस ने छिंदवाड़ा से नकुलनाथ को ही टिकट दिया है। छिंदवाड़ा से नकुलनाथ के नाम के ऐलान के ठीक एक दिन बाद ही अब सोशल मीडिया पर उनकी पत्नी प्रियानाथ का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो एक खेत में पहुंचकर किसान महिलाओं के साथ गेहूं काटते हुए नजर आ रही हैं।
यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024 : टीकमगढ़ में 70 साल के वीरेन्द्र खटीक के सामने कांग्रेस के 42 साल के पंकज अहिरवार

IMAGE CREDIT: कमलनाथ की बहू ने खेत में काटा गेहूं


छिंदवाड़ा मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ का गढ़ है। कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ साल 2019 के लोकसभा चुनाव में पहली बार चुनावी मैदान में छिंदवाड़ा सीट से उतरे थे। देश में चली मोदी लहर के बावजूद छिंदवाड़ा में नकुलनाथ ने जीत दर्ज की थी और मध्यप्रदेश से जीत दर्ज करने वाले नकुलनाथ एक मात्र कांग्रेस सांसद थे। 2024 के लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने नकुलनाथ को प्रत्याशी घोषित किया है। हालांकि अभी तक भाजपा ने छिंदवाड़ा सीट पर अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है ऐसे में देखना है कि आखिरकार नकुलनाथ के खिलाफ भाजपा किसे चुनावी मैदान में उतारती है।

देखें वीडियो-