अनुत्तीर्ण विषय में छात्र आगामी वर्ष में श्रेणी सुधार की परीक्षा में शामिल हो सकेगा। जबकि छात्र पूरक परीक्षा देकर भी अनुत्तीर्ण विषय को पास कर सकता है। बेस्ट फाइव पद्धति अंतर्गत दो या अधिक विषयों में समान अंक होने पर परीक्षा परिणाम में सम्मिलित विषयों का क्रम भाषा समूह में प्रथम भाषा, द्वितीय भाषा, तृतीय भाषा एवं कोर विषयों में गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान रहेगा। भाषा गु्रप में से एक और कोर विषयों में से एक विषय में समान अंक प्राप्त होने पर विषय को परीक्षा परिणाम में शामिल कर बेस्ट फाइव पद्धति के तहत परीक्षा परिणाम एवं श्रेणी का निर्धारण पांच विषयों के आधार पर किया जाएगा।