21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Municipal elections: पुरुषों के मुकाबले महिलाएं अधिक करेंगी वोट

मतदाता सूची में 909 ज्यादा निकलीं नारी शक्ति, अमरवाड़ा, परासिया, बडक़ुही और चांदामेटा में भी सबला

less than 1 minute read
Google source verification
Election/ मनपा चुनाव में 50 फीसदी आरक्षण, फिर भी सिर्फ 3 वार्डों में ही पुरुषों से अधिक महिलाओं ने किया मतदान

file image


छिंदवाड़ा। बहुप्रतीक्षित नगर निगम के चुनाव में पुरुषों के मुकाबले महिलाएं अधिक वोट करेंगी। एक दिन पहले जारी नगरीय निकायों की अंतिम मतदाता सूची में निगम क्षेत्र में 909 महिला मतदाता अधिक पाई गई हैं। ये आधी आबादी महापौर और पार्षद उम्मीदवारों को निगम की सीट पर पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
स्थानीय निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त मतदाता सूची के अनुसार निगम क्षेत्र में पुरुष मतदाता 94590 और महिला मतदाता 95499 हैं। वर्ष 2015 के पहले निगम चुनाव की तुलना में यह पहली बार होगा, जब महिलाओं की संख्या पुरुषों से ज्यादा होगी। निगम के 48 वार्डों में महिलाओं का दबदबा होगा। वार्ड आरक्षण में भी महिलाओं को पार्षदों की आधी सीट दी गई है तो वहीं महापौर सीट में भी आदिवासी आरक्षण में भी महिलाओं के लडऩे का विकल्प सुरक्षित है। इस मतदाता सूची के जारी होने के बाद तय है कि राज्य निर्वाचन आयोग जल्द ही नगरीय निकाय चुनाव की घोषणा कर सकता है।

कोयलांचल में भी महिलाओं का दबदबा
कोयलांचल के नगर परासिया, बडक़ुही और चांदामेटा में भी महिलाओं का दबदबा है। यहां की मतदाता सूची में भी महिलाओं की संख्या अधिक बताई गई है। इसी तरह अमरवाड़ा में भी महिला मतदाता ज्यादा है। निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारियों के अनुसार तीन साल पहले नगरीयनिकायों की मतदाता सूची में महिलाओं का अनुपात सुधारने के लिए अभियान चलाया गया था। तब से ही महिला मतदाताओं की रिकवरी अच्छी हुई है। इन निकायों में अध्यक्ष और पार्षद का चुनाव होगा।