
छिंदवाड़ा. नगर पालिक निगम खेल महोत्सव की शुरुआत शुक्रवार सुबह ओलम्पिक स्टेडियम ग्राउंड पर हुई। सबसे पहले खेल ध्वज को फहरा कर खेल महाकुम्भ की शुरुआत की गई। इस दौरान विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लेने वाले प्रतिभागियों ने मार्च पास्त निकाला। कार्यक्रम में जिले के सभी प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और खिलाड़ी मौजूद रहे।
22 हजार से अधिक प्रतिभागी
उल्लेखनीय हैं कि इस बार २२ हजार से अधिक प्रतिभागियों के शामिल होने के कारण कुछ खेल पहले से ही शुरू किए जा चुके हैं। जबकि वालीबॉल, खो-खो, बाल बैडमिंटन, बास्केटबॉल, कराते, वुशुु, कैरम, रस्सीकूद, टेबिल टेनिस, रस्साकसी, कुश्ती, तीरंदाजी, थ्रो-बाल, स्केटिंग, योगा, मटकी फोड़ प्रतियोगिताएं एक दिसम्बर को उद्घाटन के साथ शुरू हुईं।
मिनी मैराथन में सीनियर सिटीजन
04 दिसम्बर को दोपहर तीन बजे साठ साल से अधिक उम्र के शहरी भी खेल महोत्सव के लिए दौड़ते नजर आएंगे। खेल के प्रभारी नितिन खंडेलवाल ने बताया कि करीब ६५ वरिष्ट नागरिकों ने फॉर्म भरे हैं जो दौड़, चकती एवं गोला फेंक में अपनी क्षमता आजमाएंगे। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वालों को पुरस्कार एवं शील्ड दी जाएगी। इधर शुक्ला ग्राउंड पर टेबिल टेनिस के लिए एक कमरा बनाया गया और दो नए टेबिल भी प्रदान किए गए। इसका भी लोकार्पण एक दिसम्बर को शाम पांच बजे विधायक, महापौर एवं अध्यक्ष की उपस्थिति में होगा।
साइकिल रेस में जीत पर साइकिल
3 दिसम्बर को सुबह 11 बजे से साइकिल रेस स्टेडियम ग्राउंड से शुरू होगी। इसमें ६५ महिलाएं और १२४ पुरुष शामिल होंगे। दोनों के रूट अलग-अलग होंगे। महिला साइकिल रेस स्टेडियम ग्राउंड से सर्किट हाउस, खजरी चौक होते हुए पुलिस ग्राउंड पर समाप्त होगी। जबकि पुरुषों की साइकिल रेस स्टेडियम ग्राउंड से डिस्ट्रिक कोर्ट, शिवाजी चौक , राजा की बगिया होते हुए हवाई पट्टी पर समाप्त होगी। खेल प्रभारी नितिन खंडेलवाल ने बताया कि दोनों ही रेस के विजेताओं को नकद पुरस्कार के साथ एक-एक साइकिल भी प्रदान की जाएगी।
प्रतिभाओं के उभरने का मौका
जीवन में स्वस्थ करने के साथ कुछ करना है तो खेल महत्वपूर्ण है। नगर निगम ने शहरवासियों को यह अद्भुत अवसर उपलब्ध कराया है। खेल महोत्सव में बालीवॉल के लिए सौ ग्राउण्ड बनवाए गए हैं। इससे शहरी और ग्रामीण प्रतिभाएं उभरकर सामने आएंगी।
चौधरी चंद्रभान सिंह, विधायक, छिंदवाड़ा
बन चुकी है परम्परा
नगर निगम का खेल महोत्सव एक परम्परा के रूप में स्थापित हो चुका है। एक दिसंबर से आरंभ हो रहे खेल महोत्सव की थीम स्वच्छ और स्वस्थ रहे है। इस आयोजन में हर नागरिक को भागीदार बनना चाहिए। इससे खेल प्रतिभाओं को अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा।
जेके जैन, कलेक्टर छिंदवाड़ा
खेल के प्रति जागृति
खेल महोत्सव के माध्यम से नगर निगम ने शहरी और ग्रामीण प्रतिभाओं को सामने लाने का प्रयास किया है। इतनी बड़ी संख्या में खिलाडि़यों के रजिस्ट्रेशन से उनका उत्साह देखने को मिलता है। आयोजन से शहर में खेल के प्रति जागृति आएगी।
इच्छित गढ़पाले, आयुक्त नगर निगम
Published on:
01 Dec 2017 12:14 pm
बड़ी खबरें
View Allछिंदवाड़ा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
