
railway station
छिंदवाड़ा/पांढुर्ना. पांढुर्ना अब अमृत भारत स्टेशन योजना से नए स्वरूप में नजर आएगा। रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए विकास कार्यों का शिलान्यास किया। स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर आयोजित काय्रक्रम में पूर्व विधायक नाना मोहोड़, मारोतराव खवसे, अजय चौरे, दादा साहेब धर्माधिकारी, नेता प्रतिपक्ष महेन्द्र घोड़े, नगर मंडल अध्यक्ष विष्णु लेंडे उपस्थित थे। उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री का भाषण सुना। कार्यक्रम के बाद अतिथियों ने कहा अमृत भारत स्टेशन योजना प्रधानमंत्री की दूरगामी सोच है।
16 करोड़ 70 लाख होगे खर्च : रेलवे स्टेशन पर 16 करोड़ 70 लाख खर्च होगे। इसमें 500 मीटर लंबा, 7.5 मीटर चौड़ा सुर्कुलेटिंग क्षेत्र, 100 मीटर लंबाई का ड्रेनेज निर्माण, 1430 वर्ग मीटर पार्किंग क्षेत्र, 300 मीटर लंबा पाथवे, एक हजार वर्ग मीटर का लैंडस्केपिंग और हार्टिकल्चर, 9.81 लाख का स्कल्पचर निर्माण, 390 मीटर बाउंड्रीवॉल निर्माण, मॉड्यूलर शौचालय और सुविधाजनक प्रतीक्षालय, 200 वर्ग मीटर की म्यूरल वॉल पेटिंग, 35 मीटर लंबी 12 मी चौडी दो लिफ्ट, दो रैंप, स्टैण्डर्ड साइनेज और फर्नीचर लगाया जाएगा। सर्कुलेटिंग क्षेत्र में स्टैण्डर्ड लाइटिंग बोर्ड, वीडियो डिस्प्ले बोर्ड, आधुनिक अनाउंसमेंट सिस्टम जैसी सुविधा मिलेंगी।
जुन्नारदेव रेलवे स्टेशन पर होंगे 24 करोड़ के काम
जुन्नारदेव. अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना के पहले चरण में जुन्नारदेव स्टेशन का 24 करोड़ की लागत से कायाकल्प होगा। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन शिलान्यास किया।
स्टेशन पर आयोजित समारोह में जिला भाजपा अध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने इसे जुन्नारदेव के विकास का मील का पत्थर बताया है। जुन्नारदेव में 24.86 करोड़ की लागत से 460 मीटर लंबा और 7.5 मीटर चौड़ा सर्कुलेटिंग एरिया रोड, 400 मीटर एप्रोच रोड, 1.50 मीटर चौड़ा और 100 मीटर लंबा ड्रेनेज वर्क, 500 वर्ग मीटर पार्किंग एरिया, 400 मीटर लंबा पाथवे, 5125 वर्ग मीटर में पार्क, बाउंड्रीवॉल, प्रवेश द्वार लिफ्ट और एक्सलेटर, फु ट ओवर ब्रिज, इलेक्ट्रिक वर्क सहित डिजिटल सूचना देने वाले बोर्ड लगाए जाएंगे। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सालोडे, पूर्व विधायक नत्थन शाह कवरेती, सेंट्रल रेलवे जोनल सदस्य सौरभ ठाकुर, आशीष ठाकुर, मंडल अध्यक्ष मोनू जैन, एसडीओपी केके अवस्थी, तहसीलदार कुणाल राउत, परमजीत सिंह, रेलवे नोडल अधिकारी पवन जयन्त एसके वर्मा, अश्विनी कुमार, श्याम धुर्वे, निशांत पागे, संजय सिंह, पार्षद , भाजपा कार्यकर्ता व बडी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।
Published on:
07 Aug 2023 06:56 pm
बड़ी खबरें
View Allछिंदवाड़ा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
