22 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अधिकारी ने कलेक्टर के नाम पर मांगे पैसे, नहीं देने पर की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की पिटाई

Chhindwara News : छिंदवाड़ा के तमिया में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से मारपीट की घटना सामने आई है। जिसमें महिला बाल विकास अधिकारी द्वारा कलेक्टर के नाम से पैसे मांगे जा रहे थे।
less than 1 minute read
Google source verification
angan_wadi_3.jpg

मध्यप्रदेश से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से पैसे लेने और मारपीट का मामला सामने आया है। इस पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने आरोप लगाए हैं कि महिला बाल विकास अधिकारी ने रूपए के नाम पर मारपीट की है। पुलिस मामले की शिकायत दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। यह मामला छिंदवाड़ा का बताया जा रहा है।

मामला छिंदवाड़ा जिले के तमिया का बताया जा रहा है। जहां महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी सीमा पटेल और पर्यवेक्षक दीपाली पाटिल पर राजथरी ग्राम की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सीमा ऊइके की पिटाई की है। सीमा ने बताया है कि उनके आंगनवाड़ी केंद्र में परियोजना अधिकारी सीमा पटेल और सुपरवाइजर दीपाली पाटिल ने दो हजार रुपए की मांग की और कहा कि सभी स्व सहायता समूह से भी पैसे लेना है। आपको भी दो हजार रुपए देने पड़ेगे। हमें ये पैसे जिला कलेक्टर और अधिकारियों तक भेजने हैं।

सुपरवाइजर दीपाली पाटिल पर आरोप है कि उसने रूपे नहीं देने पर धक्कामुक्की के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। इससे गुस्साए सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने पुलिस थाने में आवेदन दिया है। मारपीट में घायल हुई सीमा उईके को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। इसी मामले में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।