17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिव्यांगों के सर्वांगीण विकास के लिए चल रही योजनाएं

दिव्यांगों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार की अनेक योजनाओं चल रही है। योजनाओं का लाभ लेकर दिव्यांगजन सक्षम बने।

less than 1 minute read
Google source verification
Ongoing schemes

Ongoing schemes

छिंदवाड़ा/सौंसर. जनपद पंचायत अध्यक्ष संजय भूते ने कहा है कि दिव्यांगों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार की अनेक योजनाओं चल रही है। योजनाओं का लाभ लेकर दिव्यांगजन सक्षम बने। वे ग्रामीण आदिवासी समाज विकास संस्थान की ओर से जामसांवली हनुमान मंदिर में संचालित मानसिक स्वास्थ्य परामर्श केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। संस्था संस्थापक श्यामराव धवले, माणिकराव नाडेकर, जोनल रेलवे सदस्य विजय धवले, सरपंच गणेश बावने, डॉ. सोना नाग शिववेदी, डॉ मीना ठाकरे, चेतना दिव्यांग संगठन के पंकज बोढे उपस्थित थे। इस मौके पर दिव्यांगों के लिए रंगोली प्रतियोगिता, कुर्सी दौड़ और नींबू दौड़ का आयोजन किया गया विजयी दिव्यांगजनों को पुरस्कार प्रदान किए गए।

पौधरोपण किया
अमरवाड़ा. विश्व दिव्यांग दिवस पर दिव्यांग प्रशिक्षणार्थियों ने स्वावलंबन केंद्र में पौधरोपण कर देखरेख करने का संकल्प किया।केन्द्र में दिव्यांगों को रोजगार के लिए निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।इस अवसर पर केंद्र संचालक मुकेश कुमार मालवीय ,रोहित मालवीय ,संदीप यादव ,रविंद्र वर्मा ,बुद्ध लाल वर्मा व दिव्यांग छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

पांढुर्ना. केरिटॉस इंडिया संस्था के सहयोग से मोरडोंगरी में विश्व दिव्यांग दिवस मनाया गया। जनपद पंचायय उपाध्यक्ष भीमराव वालके, सदस्य संगीता देशमुख, सरपंच कैलाश पराडक़र,उप सरपंच रुपेश दु:खी, समग्र अधिकारी सुनील पंचलिया, भूपेंद्र बेले, संजय लोनकर, केरिटॉस इंडिया संस्था के आशीष पाल, रोशन पोतदार, गणपति भादे हर्षा हिवसे मौजूद थे।

दमुआ . नगर की कन्या शाला की दिव्यांग कव्या एवं चलने- फिरने में असक्षम तीन वृद्धाओं को व्हील चेयर प्रदान की गई। इस सम्बन्ध में महिला जनप्रतिनिधियों ने नायब तहसीलदार पूर्णिमा खंडाईत से आग्रह किया था। उन्होंने जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी रश्मि चौहान के सहयोग से तत्काल चारों को व्हीलचेयर उपलब्ध करवाई। नगरपालिका अध्यक्ष किरण खातरकर, पार्षद वंदना दवन्डे, गंगा चक्रपाणी, वर्षा मंडवार ने सहयोग किया।