6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऑनलाइन सिस्टम बना बच्चों की पढ़ाई का सहारा

कोरोना संक्रमण के लिए सतर्कता, घर में रहकर ही विद्यार्थी कर रहे पढ़ाई

less than 1 minute read
Google source verification
online_casses

छिंदवाड़ा/ (सौंसर) वर्तमान समय कोविड-19 वायरस अर्थात कोरोना वायरस पूरे विश्व में फैला चुका है। इस बीमारी से भारत देश भी ग्रसित हो चुका है।
इस विकट परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए सतपुड़ा कॉलेज ऑफ़ इंफार्मेशन इन बायोटेक्नोलॉजी सौंसर के मुख्य संचालक अनिल ठाकरे और कॉलेज के प्राचार्य तथा ओम साईं इन्टरनेशनल स्कूल सौंसर की प्राचार्या ज्योति लक्ष्मी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि कोरोना वायरस जिसको एक महामारी घोषित किया जा चुका है इस महामारी का प्रभाव बच्चों की शिक्षा पर भी साफ-साफ नजर आ रहा है। इसी वजह से सभी बच्चों का भविष्य अंधकार में डूबा हुआ प्रतीत हो रहा था। बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए विगत एक माह से ओम साईं स्कूल और सतपुड़ा कॉलेज में ऑनलाइन स्टडी का संचालन किया जा रहा है।
बताया कि इस नई और आधुनिक पहल से सभी बच्चों के अभिभावक प्रसन्न हैं क्योंकि इस विकट परिस्थिति में भी सभी बच्चे, अभिभावक को पढ़ाई करते हुए व्यस्त दिखाई दे रहे हैं।
ऑनलाइन कड़ी की सफलता के पीछे कॉलेज और स्कूल के सभी शिक्षकों और शिक्षिकाओं की मेहनत और पालकों का विशेष सहयोग हैं। सभी को कॉलेज एवं स्कूल संचालक अनिल ठाकरे, माधवी ठाकरे, धीरज दीक्षित, ज्योति लक्ष्मी मेडम ने सभी शिक्षकों एवं पालकों से बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर प्रोत्साहन बढ़ाने का आग्रह भी किया है।