
polic
छिंदवाड़ा/सौंसर. शहर में नकली मोबाइल बेचने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को सौंसर निवासी सौरभ चावके ने पुलिस को जानकारी दी थी कि कुछ लोग नामी कंपनी के नकली मोबाइल बेच रहे हैं।
इस पर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी एवं एसडीओपी डीवीएस नागर के मार्गदर्शन में पुलिस ने कार्रवाई की। थाना प्रभारी ने मोबाईल बेचने वालों को तलाश करने के लिए पुलिस टीम रवाना की।
बेरडी रोड से विजय (29)पिता बापूराव मोहिते निवासी सेंदूरजना बाजार अमरावती ,मोहगांव रोड नाग मंदिर के पास राजू (28)पिता वामन जाधव निवासी गुरूदेव नगर अमरावती, लखन (27) पिता कैलाश चव्हान निवासी गुरुदेव नगर अमरावती को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 32 नकली मोबाइल एवं स्वयं के तीन मोबाइल, 25 चार्जर तथा दो बाइक जब्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ करने पर पता लगा कि उन्हें बिलासपुर छत्तीसगढ़ में फर्जी मोबाइल फोन बेचते हुए बिलासपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। सौंसर, पांढुर्ना, लोधीखेड़ा व मोहगांव में भी घूम-घूम कर मोबाइल बेचने का प्रयास किया।
Updated on:
7 Jul 2024, 5:16 PM IST
Published on:
7 Jul 2024, 5:16 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.