23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब कुएं और बावड़ी के गहरीकरण से पहले प्रशासन से लेनी होगी परमिशन, जारी हुए आदेश

Collector Order : जिले के ग्राम खूनाझिरखुर्द में कुआं गहरीकरण के दौरान 3 मजदूरों की मौत के बाद प्रशासन एक्शन मोड में है। अब जिलेभर में कुआं या बावड़ी गहरीकरण से पहले प्रशासनिक अनुमति लेनी होगी। कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छिंदवाड़ा

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 16 Jan 2025, 9:13 AM IST

Collector Order

Collector Order :मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के ग्राम खूनाझिरखुर्द में कुआं गहरीकरण के दौरान धंसने से 3 मजदूरों की मौत के मामले में अब जिला प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। भविष्य में ऐसी अनहोनी न हो, इसे मद्देनजर रखते हुए कलेक्टर शैलेंद्र सिंह ने प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार, बिना अनुमति कुआं, बावड़ी गहरीकरण के कार्यों की अनुविभागीय अधिकारी से अनुमति लेना अनिवार्य होगी।

आपको बता दें कि, मंगलवार शाम को ग्राम खूनाझिरखुर्द में निजी खेत में स्थित पुराने कुएं के गहरीकरण के दौरान मिट्टी धंसने से अंदर काम कर रहे 3 मजदूर दब गए हैं। खबर लिखे जाने तक लगभग 40 घंटे बाद भी उन्हें मिट्टी के ढेर से रेस्क्यू नहीं किया जा सका है। हालांकि, अब तक तीनों मजदूरों की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन परिस्थितियों को देखते हुए अधिकारियों ने ये मान लिया है कि तीनों नहीं बचे होंगे। इधर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवारों को 4-4 लाख रुपए आर्थिक सहायता देने की घोषणा कर दी है। इधर, घटना पर पूर्व सांसद नकुलनाथ, सांसद बंटी साहू और पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी दुख व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें- कुएं के मलबे में दबे मां-बेटे समेत तीनों मजदूरों की मौत, सीएम मोहन ने की 4-4 लाख सहायता देने की घोषणा

कलेक्टर ने जारी किए आदेश

सीएम मोहन ने की घोषणा

सीएम डॉ. मोहन यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- 'छिंदवाड़ा जिले अंतर्गत ग्राम खूनाझिरखुर्द में निजी जमीन पर पुराने कुएं के गहरीकरण के दौरान मिट्टी धंसने से हुई दुर्घटना में 3 मजदूरों की असामयिक मृत्यु का दुखद समाचार मिला। पुलिस बल, होमगार्ड और एनडीआरएफ की टीम ने तुरंत रेस्क्यू कार्य शुरू कर मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने का हरसंभव प्रयास किया, लेकिन बचाया नहीं जा सका। नियमानुसार, शासन की ओर से सभी मृतकों के परिजन को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी। परमपिता परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति और परिजन को ये गहन दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे, यही प्रार्थना करता हूं।'

नकुलनाथ ने जताया दुख

मजदूरों की मौत पर छिंदवाड़ा पूर्व सांसद नकुलनाथ ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि, 'छिंदवाड़ा के खुनाझिर खुर्द गांव में निर्माणाधीन कुएं के धसने से हुए दुखद हादसे में 3 लोगों का निधन अत्यंत पीड़ादायक है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं शोकाकुल परिवारजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।'

कमलनाथ ने भी जताया दुख

कमलनाथ ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- 'छिंदवाड़ा के खुनाझिर खुर्द गांव में निर्माणाधीन कुएं के धंसने से हुए दुखद हादसे में 3 लोगों की मृत्यु की दुर्घटना पर मैं गहरा शोक व्यक्त करता हूं। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं शोकाकुल परिवारजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। ओम शांति।'