
वीर छत्रपति शिवाजी महाराज के जन्मोत्सव पर जिलेभर में विविध आयोजन हुए।

मराठा साम्राज्य के शासक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती कांग्रेस ने पूर्ण हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाई।

जिला क्षत्रिय मराठा समाज ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर विधि-विधान से पूजन किया।

मातृशक्तियों ने फूल माला अर्पण कर शिवाजी महाराज को नमन किया।

आयोजन के एक दिन पूर्व शिव सेना ने गर्जना रैली का आयोजन किया।

रैली में हजारों लोग शामिल हुए।

अखिल भारतीय क्षत्रिय लोणारे समाज युवा संगठन ने हर्ष उल्लास के साथ सहभागिता की।