9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रेलवे का लोहा होने की सूचना पर पुलिस ने पकड़ा कबाड़ से भरा ट्रक

दमुआ से कबाड़ लेकर नागपुर जा रहे ट्रक को पुलिस ने खिरसाडोह में पकडक़र जब्त कर लिया। पुलिस को ट्रक में रेलवे और वेकोलि का लोहा होने की सूचना मिली थी। मंगलवार रात लगभग दस बजे ट्रक को रोककर पुलिस ने चालक से पूछताछ की। वाहन तथा कबाड़ संबंधित दस्तावेज नहीं मिलने पर ट्रक को पुलिस थाना लाया गया।

less than 1 minute read
Google source verification
truck.jpg

Police caught a truck full of junk on the information of railway iron

छिन्दवाड़ा/ परासिया. दमुआ से कबाड़ लेकर नागपुर जा रहे ट्रक को पुलिस ने खिरसाडोह में पकडक़र जब्त कर लिया। पुलिस को ट्रक में रेलवे और वेकोलि का लोहा होने की सूचना मिली थी। मंगलवार रात लगभग दस बजे ट्रक को रोककर पुलिस ने चालक से पूछताछ की। वाहन तथा कबाड़ संबंधित दस्तावेज नहीं मिलने पर ट्रक को पुलिस थाना लाया गया। हालांकि पुलिस ने मजदूर नहीं मिलने की बात कहकर दूसरे दिन बुधवार शाम तक ट्रक की तलाशी नहीं की । इसलिए ट्रक में रखे कबाड़ की पहचान नहीं हो पाई। थाना प्रभारी केएस परते ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इधर चूड़ी चौकी के ग्राम कटीया ढाना में हादसे में हुए घायल गुरु यादव (३५) पिता ज्ञानी यादव निवासी सिंगोडी की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। सिंगोडी चौकी क्षेत्र के ग्राम मंदानगढ़ में सुखराम( के साथ मनीराम ,धनीराम एवं नरेश गोहीया ने मारपीट की। बताया जाता है कि आरोपियों ने पूजा पाठ को लेकर विवाद में सुखराम पर जुर्माना लगाया था । जुर्माना राशि नहीं देने पर सुखराम से मारपीट की। उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।