18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस ने जब्त किया एमडी ड्रग्स, चार आरोपी गिरफ्तार

दूसरे राज्य से आकर ड्रग्स बेचने की फिराक में थे युवक पुलिस ने घेरा डालकर चार आरोपियों को पकड़ा

less than 1 minute read
Google source verification

छिंदवाड़ा. महानगरों की तर्ज पर जिले के युवाओं को सूखे नशे की गिरफ्त में करने का भंडाफोड़ कोतवाली पुलिस ने किया है। पुलिस ने चार युवकों के पास से 5.8 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद करने में सफलता पाई है। रईसजादों के लिए यह ड्रग्स अन्य राज्यों से सप्लाई की जाती थी तथा नशे में युवाओं को धकेलने का कारोबार चल रहा था। पुलिस को दो अन्य युवकों की तलाश है जो इस अवैध कारोबार में शामिल थे। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने गुरुवार को पुलिस कंट्रोल रूम में प्रेसवार्ता आयोजित कर इस नशीले कारोबार का खुलासा किया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति अन्य राज्य से आकर छिंदवाड़ा जेल बगीचा में खड़े होकर अपने पास से अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स पाउडर किसी ग्राहक को बेचने के लिए उसकी रास्ता देख रहे हैं। सूचना पर कोतवाली पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर चार व्यक्तिओं को पकड़ा। जिनकी शिनाख्त अजीत (26) पिता राजकुमार चौधरी निवासी ग्राम गंगेरुआ सिवनी, चित्रांश (24) पिता महेश चौहान निवासी बिरहौली सिवनी, प्रियांशु (19) पिता पूनाराम डेहरिया निवासी मधुवन कॉलोनी छिंदवाड़ा, साहिल (22) पिता सत्तार शाह निवासी सागर पेशा छिंदवाड़ा से की गई। पुलिस ने इन चारों के पास से पांच ग्राम 800 मिलीग्राम एमडी ड्रग्स बरामद किया गया, जिसकी कीमत 17400 रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने इन चारों आरोपियों के पास से चार मोबाइल व 500 रुपए नकदी बरामद किया है।

बताया जा रहा है कि यह ड्रग्स अन्य राज्य से लाकर बेचा जा रहा था जिसकी जांच पुलिस टीम कर रही है। पकड़े गए आरोपियों में मुख्य सरगना चित्रांश चौहान है जो कि पहले भी एमडी ड्रग्स के प्रकरण में पकड़ा जा चुका है। पुलिस पिछले दिनों पकड़ाए शराब तस्कर पुनीत चाचड़ा से इस प्रकरण में शामिल होने को लेकर जांच कर रही है।