
थोक मंडी में आलू की आवक बढ़ी
छिंदवाड़ा. सब्जी मंडी में नया आलू आ गया है। इसकी भरपूर आवक गुरैया स्थित मंडी में इन दिनों है इसके साथ सब्जियां भी इस समय भरपूर मात्रा में मंडी में दिख रही है। नया आलू अब निकल आया है। गोदामों में भरे पुराने आलू बााजर से अब हटते दिख रहे हैं। सफेद आलू 10 रुपए तक में मंडी में बहुत अच्छा और बड़ा मिल रहा है। यही हाल प्याज काभी है। खुले बाजार में हालांकि सबसे ज्यादा बिकने वाले ये दोनांे कंद 15 रुपए तक के भाव परबिक रहे हैं। मंडी में थोक में लेने पर प्याज 7 से 10 रुपए और इतनी ही कीमत पर आलू मिल रहा है। हरी और पत्तेदार सब्जियों के दामों में इससे गिरावट देखी जा रही है। थोक सब्जी मंडी में फूल गोभी,पत्ता गोभी,पालक,चुकंदर लौकी 4 से 10 रुपए प्रति किलो में किसानों ने बेची। प्याज भी 7से 10 रुपए किलो बिका। टमाटर 5 से 10 रुपए प्रति किलो की दर से बिका। मटर और मेथी व्यापारियों ने 8 से 12रुपए में खरीदी। मटर अब खत्म होने को है उसका हरापन खत्म हो रहा है औरदानों में मिठास भी अब कम देखी जा रही है। फर्रास और शिमला मिर्च के भाव अन्य सब्जियों के मुकाबले तेज है। खुले बाजार में हालांकि यह दोनों सब्जियों 30 रुपए से किलो से उपर बिक रही है।मंडी में शिमला २५ रुपए तक और फर्रास 20 रुपए में अच्छी मिल रही है। हरा धनिया और मिर्च अब होगी तेजगर्मी आते ही हरा धनिया और मिर्च के भाव चढ़ जाते हैं। मंडी में हरा धनिया 100 रुपए किलो और मिर्च 18 से 20 रुपए किलो मिल रही है। आने वाले एक महीने में इनके भाव तेज होने की संभवना है। इसी तरह नींबू की डिमांड भी अब बढ़ेगी। फिलहाल तो मंडी में यह आ रहा है। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ेगी इनके दामों में भी उछाल आएगा।
Published on:
04 Feb 2019 11:28 am
बड़ी खबरें
View Allछिंदवाड़ा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
